फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Request to SDO to remove electric wires

Yamuna Nagar News: एसडीओ से बिजली के तार हटाने की गुहार

Sun, 04 May 2025 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 04 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Request to SDO to remove electric wires
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रादौर। वार्ड दो की ओड कॉलोनी में घरों के ऊपर से निकल रहे बिजली के तार हटाने की मांग लेकर निवासी पार्षद राजीव आर्य सन्नी, पार्षद भगवत दयाल कटारिया व पार्षद प्रतिनिधि सुदेश सैनी के नेतृत्व में बिजली निगम एसडीओ प्रदीप बलौडी से मिले। एसडीओ ने आश्वासन दिया कि मांग को बिजली निगम के उच्चाधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा।

वार्ड के पार्षद राजीव आर्य सन्नी ने बताया कि कई वर्षों से ओड कॉलोनी में घरों की छतों के ऊपर से बिजली के तार निकल रहे हैं। इससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। कॉलोनी के लोगों की मांग है कि जल्द सरकार व प्रशासन बिजली के तार हटवाने का काम करे। इस बारे में एसडीओ प्रदीप बलौडी ने बताया कि कॉलोनी के लोगों की ओर से दिए मांगपत्र को जल्द अधिकारियों के पास भेजा जाएगा। इसमें कुछ समय लग सकता है। अधिकारियों से मंजूरी मिलते ही बिजली तार दूसरी जगह शिफ्ट कराएंगे।
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed