{"_id":"6813c490895554b79c05b0f7","slug":"request-to-remove-the-pole-adjacent-to-the-houses-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-137061-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: घरों से सटा खंभा हटाने की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: घरों से सटा खंभा हटाने की गुहार
Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 02 May 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
व्यासपुर। कस्बे के खेड़ा मोहल्ला निवासी रेखा रानी व परमजीत कौर ने वीरवार को समाधान शिविर में उनके घर के मुख्य गेट पर लगे बिजली के लोहे के खंभा को हटाने की गुहार लगाई। एसडीएम जसपाल सिंह गिल ने तुरंत बिजली निगम के एसडीईओ को मौका कर समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए। शिकायतकर्ता को सोमवार तक समस्या का समाधान होने का आश्वासन दिया गया।
शिकायतकर्ता रेखा रानी व परमजीत कौर ने बताया कि उनके परिवार के खेड़ा मोहल्ला में छह घर हैं। मुख्य गली से एक संकरी गली उनके घरों को जाती हैं। गली के एक तरफ रेखा रानी व दूसरी तरफ परमजीत कौर का घर हैं। गली तीन फीट भी चौड़ी नहीं है। मेन गली से जैसे ही छोटी गली में उनके घरों की ओर जाते है तो सामने बिजली सप्लाई का लोहे का खंबा लगा है।
इस पोल से लगभग 50 घरों को बिजली की सप्लाई की जा रही हैं। पोल पर नंगी तारों का मकड़जाल फैला हुआ हैं जो कि उनके घराें की छत को छूता है। जिसमें पूरा दिन स्पार्क होता रहता हैं। गर्मियों के मौसम में लोड अधिक हो जाने के कारण कई बार तारों में चिंगारी के बाद आग लग जाती हैं। तारों से चिंगारी निकलती है। वह अपने घर की छत पर न तो बैठ सकते है न ही कोई सामान रख सकते हैं।उनके बच्चे भी छत पर नहीं खेल सकते। लोह पोल में तारों में स्पार्क होने के कारण कई बार उनके घरों में भी करंट आ जाता हैं। उनके घर में उन्होंने प्लास्टिक की टोटियां लगा रखी हैं। लोहे की टोटियों में करंट आ जाता हैं। रेखा रानी व परमजीत कौर ने बताया कि मोहल्ले के लोगों की बिजली खराब होने पर मोहल्ले निवासी पूरी रात उन्हें गेट खोलने के लिए परेशान करते हैं।
विज्ञापन
घर का गेट नहीं खोलने पर लोग उनसे झगड़ा पर उतारू हाे जाते है। उन्होंने कई बार इस समस्या के बारे में बिजली निगम के कर्मचारियों के सामने रखा लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नही हुआ। विभाग ने सीमेंट के खंभे गली की दूसरी साइड लगाने के लिए काफी दिनों से डाल रखे है परंतु वह खंभ आज तक नहीं लगाए।