फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Renu Bala made a record of victory in Sadhaura

Yamuna Nagar News: साढौरा में रेनू बाला ने बनाया जीत का रिकॉर्ड

Wed, 09 Oct 2024 02:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Wed, 09 Oct 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
Renu Bala made a record of victory in Sadhaura
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मतगणना के दौरान जिले की हॉट सीट साढौरा बन गई। यहां शुरू से ही कांग्रेस की मौजूदा विधायक रेनू बाला बड़ी लीड बनाकर आगे चल रही थी। परंतु 19 में से आधे राउंड बीतने के बाद रेनू बाला की लीड का अंतर घटता गया तो मुकाबला काफी रोचक होता चला गया। 17वें राउंड का परिणाम आने के बाद तो सभी कहने लगे थे कि अब रेनू बाला हार रही हैं और भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह बड़े आराम से जीत दर्ज कर लेंगे। आखिरी दो राउंड में बढ़त का अंतर ज्यादा हो गया और रेनू बाला ने एक बार फिर से जीत दर्ज कर ली।
इस जीत के साथ ही रेनू बाला ने साढौरा सीट के साथ-साथ जिले में भी नया रिकॉर्ड बनाया। रेनू बाला लगातार दो बार महिला विधायक बनने वाली जिले की पहली महिला बन गई हैं। अभी तक चारों सीटों पर आज तक किसी भी महिला ने लगातार दो बार जीत दर्ज नहीं की है। उनसे पहले पूर्व मंत्री स्वर्गीय कमला वर्मा यमुनानगर विधानसभा से तीन बार विधायक बनी थी, लेकिन वह 1977, 1987 व 1996 के अलग-अलग चुनाव में बनी थी।
विज्ञापन

साढौरा सीट से पहली महिला विधायक होने का रिकॉर्ड भी 2019 के चुनाव में रेनू बाला के नाम ही दर्ज हुआ था। तब भी उन्होंने भाजपा प्रत्याशी बलवंत सिंह को 17020 वोट से हराया था। साढौरा सीट पर सबसे ज्यादा वोट से जीतने का यह रिकॉर्ड भी रेनू बाला के नाम ही बना था। साढौरा सीट पर पुरुषों में लगातार तीन बार विधायक बनने का रिकॉर्ड भागमल के नाम है। वह 1977 से 1991 तक विधायक रहे। वहीं बलवंत सिंह ने भी लगातार 2000 व 2005 का चुनाव जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को 10वें राउंड का परिणाम आने के बाद रेनू बाला बलवंत सिंह से 2696 वोट से आगे थी। 14वें राउंड में लीड का अंतर कम होकर 1383 रह गया। 16वें राउंड में रेनू बाला ने फिर से 1722 वोट की लीड ले ली। 17वें राउंड में बलवंत सिंह 3417 वोट लिए जबकि रेनू बाला को 2007 वोट ही मिले। इस राउंड के बाद बलवंत सिंह महज 312 वोट से रेनू बाला से पीछे रह गए थे।

इसके बाद करीब पौना घंटा तक 18वें राउंड का परिणाम नहीं आया। जिससे लोगों की उत्सुकता बढ़ गई। दरअसल 17वें राउंड के बाद मतगणना में लगे कर्मचारियों व अधिकारियों ने लंच ब्रेक लिया था। माना जा रहा था अब बलवंत सिंह लीड दर्ज कर लेंगे, परंतु ऐसा नहीं हुआ। 18वें राउंड में रेनू बाला ने 1391 वोट की लीड ले ली। 19वें फाइनल राउंड में रेनू बाला ने बलवंत सिंह 1699 वोट से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed