फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Renovation work of Vyaspur-Chaurahi bypass link road started

Yamuna Nagar News: व्यासपुर-चौराही बाईपास लिंक रोड के नवीनीकरण का काम शुरू

Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 14 Jul 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Renovation work of Vyaspur-Chaurahi bypass link road started
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। व्यासपुर-चौराही बाईपास लिंक रोड के नवीनीकरण का कार्य शुरू हो गया। टूटी सड़क के कारण लोग परेशान थे। काफी समय से सड़क बनाने की मांग की जा रही थी। इस पर ग्राम पंचायत व्यासपुर की तरफ से प्रस्ताव भेजा गया था। सड़क बनाने के लिए करीब 27 लाख रुपये का एस्टीमेट बनाया गया था।


बाईपास लिंक रोड चौराही रोड से शुरू होकर आंबेडकर नगर व श्रीराम कॉलोनी के बीचोबीच है। चौराही रोड से होते हुए राजा टैंट हाउस के सामने से छोटा बस स्टैंड पर निकलती है। करीब एक दशक पहले इंटरलॉक टाइलों से बनी यह सड़क अब टूट चुकी थी। रही सही कसर कस्बा में सीवरेज लाइन डालते समय सड़क को तोड़ कर पूरी कर दी गई।
विज्ञापन

तब से सड़क पर काफी गड्ढे हो गए थे। थोड़ी सी बारिश हुई नहीं की सड़क पर पानी जमा हो जाता है। चौराही गांव की तरफ से आने वाले विद्यार्थी व अन्य लोग इसी सड़क से आते थे। जब से सड़क टूटी थी, तब से इस पर आवाजाही काफी कम हो गई है। लोगों ने लिंक रोड के साथ गंदे पानी की निकासी के लिए नाला बनाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सड़क के साथ फिलहाल आंबेडकर नगर की तरफ नाला बना है। वहीं श्रीराम कॉलोनी की तरफ जो घर बने हैं, उनके गंदे पानी की निकासी के लिए कोई प्रबंध नहीं है। श्रीराम कॉलोनी निवासी सतीश कुमार, विनोद कुमार, अनिल कुमार, सतीश कुमार, सतपाल, पवन कुमार, मैनपाल, ज्ञान चंद का कहना है कि सड़क के साथ नाला जरूर बनना चाहिए। नाला सड़क बनने से पहले बनना चाहिए ताकि बाद में सड़क को तोड़ना न पड़े।

वर्जन:
व्यासपुर-चौराही बाइपास लिंक रोड की हालत काफी खराब हो चुकी थी। इसे बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। जल्द ही इसका काम पूरा हो जाएगा। सड़क के एक तरफ नाला पहले से है। दूसरी तरफ का नाला बनाने का प्रयास किया जा रहा है। - पंकुश खुराना, सरपंच प्रतिनिधि, व्यासपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed