{"_id":"607f30408ebc3e592071ed38","slug":"remove-dtp-illegal-occupation-yamuna-nagar-yamuna-nagar-news-knl678086136","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीटीपी ने 15 दुकानों पर चलाया पीला पंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीटीपी ने 15 दुकानों पर चलाया पीला पंजा
विज्ञापन
अवैध निर्माण ध्वस्त करते विभाग के कर्मचारी। संवाद
- फोटो : Yamuna Nagar
संवाद न्यूज एजेंसी
जगाधरी। अनाधिकृत निर्माण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शहरी योजनाकार विभाग ने 15 दुकानें ध्वस्त कर दी। इसके साथ ही डीपीसी चहारदीवारी भी गिरा दी गई। विभाग की यह कार्रवाई मंगलवार को गांव मैहलांवाली में हुई। इस दौरान विभाग ने ढाई एकड़ भूमि निर्माण मुक्त कर दी। कार्रवाई में लोग बाधा न बने और हंगामा न हो, इसके लिए मौके पर भारी पुलिस तैनात किया गया। लोगों ने अधिकारियों से कार्रवाई न करने की गुहार भी लगाई, लेकिन किसी की एक न चली।
डीटीपी अमित मधोलिया ने बताया कि विभाग की ओर से गांव मैहलांवाली में किए गए अनाधिकृत निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। यहां पर डेढ़ एकड़ और एक एकड़ में दो स्थानों पर अनाधिकृत निर्माण किए गए थे। इस विध्वंस कार्रवाई के लिए सहायक कृषि अभियंता विनीत जैन को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। थाना सदर जगाधरी की तरफ से पुलिस बल तैनात किया गया। इस दौरान कार्रवाई करते हुए विभाग ने 15 दुकानें गिरा दी। वहीं आठ डीपीसी, दो स्थानों पर की गई चहारदीवारी भी ध्वस्त कर दी गई।
इस दौरान लोगों ने विभागीय कार्रवाई का विरोध करना चाहा, लेकिन पुलिस बल के सामने एक न चली। पुलिस ने लोगों का कार्रवाई स्थल से दूर ही रखा। अपने सामने सपनों को बिखरता देखकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान डीटीपी अमित मधोलिया ने कहा कि वे लोगों से अपील करते हैं कि जमीन की खरीद फरोख्त से पहले विभाग कार्यालय से इसकी पूरी जानकारी हासिल करे। ताकि उनकी पसीने की गाढ़ी कमाई ऐसी अनाधिकृत कालोनियों में खराब न हो। इस दौरान एटीपी दिनेश सिंह, जेई रविंद्र सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।