फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Religion is the lamp and life is its oil: Sucheta

धर्म है दीपक और जीवन उसका तेल : सुचेता

Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 27 Jul 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Religion is the lamp and life is its oil: Sucheta
एसएस जैन सभा में प्रवचन सुनने पहुंची महिला श्रद्धालु। प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। एसएस जैन सभा माॅडल टाउन के प्रांगण में चल रहे चातुर्मास के 17वें दिन महा साध्वी सुचेता महाराज ने कहा कि धर्म एक दीपक के समान होता है जो रोशनी देता है। उन्होंने कहा कि यह जीवन उस दीपक के तेल समान है।
यदि समाज में धर्म रूपी दीपक न हो तो व्यसनों, मोह-माया और पाप का अंधकार इतना बढ़ जाएगा कि कुछ भी दिखाई नहीं देगा। उन्होंने एक प्रेरक प्रसंग से जीवन का सार समझाते हुए बताया कि एक आदमी नौका से नदी पार कर रहा था। उसने नौका चलाने वाले व्यक्ति से पूछा क्या तुम रसायन विज्ञान जानते हो तो व्यक्ति ने कहा नहीं तो।
विज्ञापन

उन्होंने कहा तुम्हारा तो 25 प्रतिशत जीवन बेकार हो गया। फिर उसने कहा क्या तुम भौतिक विज्ञान जानते हो उसने कहा नहीं, तो उसने कहा तुम्हारा तो 50 प्रतिशत जीवन खराब हो गया। फिर उसने पूछा कि क्या तुम जीव विज्ञान के बारे में जानते हो तो नाविक ने फिर कहा नहीं तो वह बोला आपका 75 प्रतिशत जीवन खराब हो गया। इतने में तूफान आया तो नाविक ने पूछा कि क्या आप तैरना जानते हो, तो उस व्यक्ति ने कहा नहीं तो, उसने कहा चलो आपका तो सारा ही जीवन बर्बाद हो गया। साध्वी समीक्षा महाराज ने जीना है दिन चार, किससे करता है तू प्यार, भजन से माहौल को भक्तिमय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि सुखों में जीते रहोगे तो दुखी रहोगे और अपने शरीर को यदि कष्ट दोगे भक्ति में लगाओगे, धर्म मार्ग पर लगाओगे तो आपको परमात्मा की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि जब तक आपका नियंत्रण दूसरों के हाथ में है तब तक आप परेशान ही रहोगे। क्योंकि जब आप अपना नियंत्रण दूसरों के हाथ में दे देते हैं तो उनकी निंदा करने से आप दुखी होते हैं। उनकी प्रशंसा करने से आप खुश होते हैं जबकि अपने जीवन की गाड़ी के वास्तविक चालक तुम खुद होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed