फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief from rain, chances today too

Yamuna Nagar News: बारिश से मिली राहत, आज भी आसार

Sun, 08 Sep 2024 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 08 Sep 2024 03:28 AM IST
विज्ञापन
Relief from rain, chances today too
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। जिले में दूसरे दिन भी बारिश हुई। बारिश से लोगों मौसम सुहावना हो गया। गर्मी से राहत मिली। बारिश कहीं तेज तो कहीं कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। बादल छाने के अलावा बारिश भी होगी।
कुछ दिनों से रूक-रूक कर हो रही बारिश से लोगों को काफी राहत मिली है। जिससे मौसम में काफी बदलाव आया है। वरना कई दिनों से गर्मी व उमस ने लोगों को परेशान कर रखा था। लोगों का घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा था। एक दिन पहले शुक्रवार को सवा घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश से शहर से लेकर गांवों तक पानी-पानी हो गया था।
विज्ञापन

मॉडल टाउन में शक्ति नगर के पास नाला उफान पर आ गया था, जिससे सड़कों पर पानी भर गया था। शनिवार को दोपहर को एक बार फिर से बादल उमड़ आए। करीब तीन बजे से बारिश होने लगी। हल्की बारिश से फसलों को काफी फायदा है। बारिश के साथ तेज हवा चली तो उससे काफी नुकसान हो जाएगा। हवा से फसलों का खेतों में बिछने का खतरा रहेगा। हल्की बारिश से फसलों में आई बीमारियों से किसानों को छुटकारा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed