{"_id":"62d474293fdbdf4bc538e72e","slug":"relief-from-rain-at-night-humidity-continues-in-the-morning-yamuna-nagar-news-knl1149737150","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात को बारिश से राहत, सुबह उमस का सितम जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात को बारिश से राहत, सुबह उमस का सितम जारी
विज्ञापन
बारिश से शहर के ताऊ देवी लाल कॉप्लेक्स के रास्ते पर जमा बारिश का पानी।
- फोटो : Yamuna Nagar
यमुनानगर। जिले में शनिवार देर रात बारिश हुई। वहीं रविवार दोपहर भी हल्की बूंदाबांदी से लोगों को थोड़ी देर के लिए गर्मी से निजात मिली। जैसे-जैसे धूप तेज होती गई उमस व गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। उमस के कारण लोगों को घर व बाहर दोनों जगह चैन नहीं मिला। मौसम विभाग ने मंगलवार व बुधवार को बारिश होने की संभावना जताई है।
सबसे ज्यादा बारिश सरस्वती नगर तहसील क्षेत्र में 28 मिमी हुई। सबसे कम 10 मिली बारिश बिलासपुर में हुई। बारिश के साथ-साथ तेज हवा भी चली। हवा ने रात को लोगों को ठंडक का एहसास करा दिया। जिले में औसतन 17 एमएम बारिश हुई। बारिश के चलते अधिकतम तापमान में भी कुछ गिरावट हुई।
राजीव, मनदीप सिंह, प्रदीप कुमार और विनोद का कहना है कि उमस का सितम बढ़ता ही जा रहा है। अब तापमान कम है, फिर भी गर्मी अधिक महसूस हो रही है। इतनी परेशानी तो मई व जून में तब नहीं हुई थी जब लू चलती थी। राहत पाने के लिए पंखा चलाते हैं लेकिन हवा बेअसर रहती है। कूलर ठंडी हवा नहीं दे रहा। उमस इतनी ज्यादा है कि थोड़ी देर में ही शरीर पसीने से तरबतर हो जाता है।
विज्ञापन
कहां कितने मिमी बरसा पानी
तहसील बारिश
जगाधरी 16
बिलासपुर 10
रादौर 15
छछरौली 15
सरस्वतीनगर 28
साढौरा 20
प्रतापनगर 11