फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Relief for the passengers going to Delhi, the last bus will be available at 6.30 pm

दिल्ली जाने वाले यात्रियों को राहत, शाम साढ़े छह बजे मिलेगी आखिरी बस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 07 Aug 2022 02:24 AM IST
विज्ञापन
Relief for the passengers going to Delhi, the last bus will be available at 6.30 pm
जिले से दिल्ली का सफर करने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। हरियाणा रोडवेज ने बस स्टैंड यमुनानगर से शाम को दिल्ली जाने वाली आखिरी बस का समय डेढ़ घंटा बढ़ाया है। यात्रियों को दिल्ली के लिए आखिरी बस अब शाम साढ़े छह बजे मिलेगी।
विज्ञापन

इससे पहले शाम को पांच बजे ही आखिरी बस मिलती थी। इसके बाद बस न मिलने से यात्री परेशान रहते थे। यात्रियों द्वारा बार-बार आखिरी बस का समय बढ़ाने की मांग की जा रही थी। ऐसे में डेढ़ घंटा ही सही लेकिन समय बढ़ने से यात्रियों को राहत जरूर मिली है।
विज्ञापन

यमुनानगर से दिल्ली के लिए काफी सवारी
यमुनानगर से दिल्ली के लिए काफी सवारी है। दिल्ली जाने वाली एक भी बस ऐसी नहीं है जो जिसमें सवारी कम हो। यहां तक की यात्री खड़े होकर भी सफर करने से गुरेज नहीं करते। रात को आठ बजे तक भी लोग बस स्टैंड पर आकर दिल्ली के लिए बस पूछते रहते हैं। दिल्ली जाने के लिए यात्रियों को अन्य स्टेशनों की बस लेनी पड़ती थी। जिसके लिए उन्हें कई बसें बदलनी पड़ती हैं। इसमें उनका समय व पैसा दोनों ही बर्बाद होते हैं। आखिरी बस का समय आगे बढ़ाने के लिए जिले के लोग परिवहन मंत्री व मुख्यमंत्री को भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी समस्या रख चुके हैं। यात्रियों की परेशानी को देखते हुए रोडवेज जीएम बालक राम ने दिल्ली जाने वाली आखिरी बस का समय शाम पांच बजे से बढ़ाकर साढ़े छह बजे कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
साढ़े छह बजे मिलेगी आखिरी बस : बलिंदर शर्मा
रोडवेज वर्कशॉप के ड्यूटी इंस्पेक्टर बलिंदर शर्मा का कहना है कि दिल्ली के लिए पहले आखिरी बस शाम पांच बजे मिलती थी। अब इसका समय बढ़ाकर साढ़े छह बजे कर दिया है। इससे यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed