{"_id":"62bf4e105eed9325eb51f493","slug":"relief-after-rain-aqi-came-to-80-yamuna-nagar-news-knl1132986149","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश के बाद राहत, एक्यूआई 80 पर आया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश के बाद राहत, एक्यूआई 80 पर आया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक दिन पहले वीरवार को हुई मानसून की पहली बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दी है। शुक्रवार को जिले का मौसम सुहावना रहा। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर को धूप निकलने से एक बार गर्मी का एहसास हुआ। वहीं एक दिन पहले हुए बारिश से गर्मी के साथ शहर में प्रदूषण का स्तर भी कम हुआ है। शुक्रवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 80 प्रति घनमीटर दर्ज किया गया। एक दिन पहले एक्यूआई 87 था। जबकि इससे पहले यह लगातार बढ़ते हुए 300 के पार पहुंच गया था। प्रदूषण का स्तर घटने से लोगों ने राहत की सांस ली है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी पांच दिनों में जिले का अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने से लोगों को कुछ दिन के लिए गर्मी नहीं झेलनी पड़ेगी।
बारिश होने के साथ धान रोपाई में किसान जुट गए हैं। खेतों में जहां भी नजर जाए वहीं किसान खेतों में ट्रैक्टर चलाते हुए दिख जाएंगे। मानसून की पहली बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। खेतों में बारिश का पानी जमा है। अब रोपाई के लिए उन्हें ट्यूबवेल से कम पानी देना पड़ेगा। वहीं जो खेत नीचे हैं उनमें तो ट्यूबवेल चलाने की भी जरूरत नहीं है।
दिन अधिकतम न्यूनतम
शनिवार 34 27
रविवार 33 27
सोमवार 34 28
मंगलवार 33 28
बुधवार 33 27