फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   relatives wait out side of postmartam house

डेढ़ घंटे तक हुआ तीनों किशोरों का पोस्टमार्टम हाउस , शव लेने के लिए इंतजार करते रहे रिश्तेदार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jun 2021 01:54 AM IST
विज्ञापन
relatives wait out side of postmartam house
हरियाणा-उत्तर प्रदेश बॉर्डर पर गांव ढिक्का के पास यमुना नदी में नहाने हुए डूबने से तीन किशोरों की मौत होने के बाद शुक्रवार को उनके पोस्टमार्टम करवाए गए। तीनों किशोर आपस में रिश्तेदार थे। तीनों की मौत का पता चलते ही सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल था। करीब डेढ़ घंटे तक चली पोस्टमार्टम कार्रवाई के दौरान रिश्तेदारों का जमावड़ा लगा रहा। बाद में तीनों के शव उनके गांवों में पहुंचाएं गए। जहां गमगीन माहौल में उनके संस्कार किए गए।
विज्ञापन

वीरवार दोपहर करीब दो बजे गांव नाहरपुर निवासी हैप्पी (15), सारण निवासी राहुल (16) व बरहेड़ी निवासी विशेष (15) नहाने के लिए यमुना नदी में गांव ढिक्का के पास गए थे। इसी दौरान नहाते समय तीनों यमुना नदी के गहरे कुंड में डूब गए। तीनों आपस में रिश्तेदार थे। राहुल व विशेष नाहरपुर रिश्तेदारी में आए हुए थे। यहीं से तीनों नहाने के लिए यमुना नदी पर गए थे। नदी में डूबने के बाद आसपास के लोगों ने किशोरों को बचाने की बहुत कोशिश की। लेकिन कोशिश नाकाम साबित हुई। जब तक किशोरों को यमुना नदी में बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मामले की सूचना मिलने के बाद सरसावा व जठलाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ट्रामा सेंटर में रखवाया गया था। शुक्रवार सुबह तीनों के पोस्टमार्टम करवाए गए। किशोरों की मौत होने पर क्षेत्र में शोक की लहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed