{"_id":"6681ef038bfd568c1307c5da","slug":"relatives-of-the-victim-turned-out-to-be-rape-and-prostitution-accused-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-121278-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: पीड़ित युवती के रिश्तेदार निकले दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: पीड़ित युवती के रिश्तेदार निकले दुष्कर्म, वेश्यावृत्ति आरोपी
Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 01 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। सहारनपुर निवासी 20 वर्षीय युवती ने जिन लोगों पर दुष्कर्म व वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है, वह उसके रिश्तेदार हैं। दोनों पक्षों के बीच पुराना विवाद चल रहा है।मामले में रविवार को पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती के 164 के बयान कराए। जिसके बाद इस बात का पता चला। अब पुलिस सहारनपुर जाकर मामले की जांच करेगी।
पीड़िता ने आरोपियों पर बेचने व वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया है। मामले में पुलिस ने छह लोगों पर केस दर्ज किया हुआ है। उधर, शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। सहारनपुर में जाकर भी जांच पड़ताल की जाएगी। जो भी तथ्य सामने आएंगे। उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी एक युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह पांचवीं कक्षा तक पढ़ी हुई है। पांच जून को उसका अपनी छोटी बहन के साथ घर के काम को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद वह उससे लड़ाई कर सुसाइड करने के लिए घर से निकल गई। दोपहर एक बजे वह घंटाघर चौक के पास खड़ी थी।
विज्ञापन
तभी उसके पास भाभी के भाई आमिर व आसिफ आए। आरोपियों ने उसे जूस पिलाया। इसके बाद आरोपी उसे थ्री व्हीलर में बिठाकर एक कमरे में लेकर आए। जूस पीने की वजह से वह बेहोश हो गई। जब उसे होश आया तो कमरे में आमिर, आसिफ व आसिफ थे। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। वहां पर आरोपी आमिर की बहन व उसकी भाभी और भतीजी आफरीन भी थी। यहां आरोपी आमिर व आसिफ ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
इसके बाद आरोपी अपनी भतीजी आफरीन के साथ मिलकर उसे एक कार में बिठाकर यमुनानगर के पुराना हमीदा में लेकर आए। जहां आरोपियों ने आफरीन की बहन सबा खान के पास उसे छोड़ दिया और उससे डेढ़ लाख रुपये लिए। सबा खान उससे वेश्यावृत्ति कराने लगी। आरोपी सबा खान ने उसकी जबरदस्ती वीडियो भी बनाई।
वीडियो में उससे कहलवाया गया कि वह यहां पर अपनी मर्जी से आई है और अपनी मर्जी से यह काम कर रही है। एक दिन उसने मौका पाकर अपने भाई को घटना के बारे में बताया और जगह की लोकेशन बताई। इस पर उसे मुक्त कराया गया। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों पर केस दर्ज कराया।
