{"_id":"6144ea6e8ebc3eb7806b78ed","slug":"registration-not-done-in-iti-due-to-non-operation-of-portal-even-on-second-day-yamunanagar-yamuna-nagar-news-knl835678189","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पोर्टल नहीं चलने पर आईटीआई में नहीं हुआ पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरे दिन भी पोर्टल नहीं चलने पर आईटीआई में नहीं हुआ पंजीकरण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया दूसरे दिन शुक्रवार को भी शुरू नहीं हो पाई। पोर्टल खुला तो जरूर, लेकिन उस पर पंजीकरण नहीं हो पाया। क्योकि पंजीकरण के लिए विद्यार्थियों के मोबाइल पर ओटीपी नहीं आया। ऐसे में दूसरे दिन भी दाखिला समिति और विद्यार्थी परेशान रहे।
संस्थान की ओर से इसकी शिकायत विभाग को दे दी है। अधिकारियों के अनुसार शनिवार को पंजीकरण शुरू हो सकता है। दो दिन पंजीकरण न होने से दाखिला अवधि कम हो गई है। ऐसे में इसका असर जल्द दस्तावेज जांच व सत्यापन पर पड़ेगा और गलतियों की संभावनाएं बढ़ जाएगी। यदि शनिवार को भी कोई तकनीकी खराबी आई तो दाखिला प्रक्रिया और अधिक जटिल हो जाएगी।
आईटीआई संस्थानों में शुक्रवार को दाखिला प्रक्रिया शुरू हुई, लेकिन ओटीपी न आने के कारण इसे रोकना पड़ा। काफी देर प्रयास और इंतजार करने के बाद भी जब पोर्टल से ओटीपी जारी नहीं हुआ तो इसकी जानकारी सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों से दी गई। वहीं विद्यार्थियों को भी पोर्टल की खामियों का पता चल गया, अधिकांश विद्यार्थियों ने फोन करके और मोबाइल पर पोर्टल खोलकर देखा लिया था।
विज्ञापन
ऐसे में संस्थान में अधिक विद्यार्थी नहीं पहुंचे। शुक्रवार को आईटीआई यमुनानगर की मुख्य आईटीआई में मात्र चार ही विद्यार्थी आए। इनमें से दो सिर्फ यह पता करने पहुंचे कि पोर्टल शुरू हो पाया कि अभी नहीं। वहीं दो विद्यार्थियों के पास ओटीपी नहीं आया तो उन्हें निराश लौटना पड़ा।
सहायता केंद्र रहे खाली
ऐसा पहली बार आईटीआई में देखा को मिला है कि यहां स्थापित सहायता केंद्र खाली रहे। दूसरे दिन भी विद्यार्थी नहीं पहुंचे। यमुनानगर आईटीआई में कुल चार सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। प्रक्रिया शुरू न होने के कारण समिति सदस्य सहायता केंद्र में खाली बैठे रहे। वहीं प्रबंधन और दाखिला समिति सदस्य बार-बार पोर्टल खोलकर जांचते रहे। शाम चार बजे तक पोर्टल शुरू नहीं हो सका।
दूसरे दिन भी पोर्टल में खराबी रही। तकनीकी खराबी के कारण ओटीपी जारी नहीं हो पाया। बिना ओटीपी के पंजीकरण संभव नहीं है। विभाग को शिकायत भेज दी गई है। आशा है कि शनिवार को पोर्टल शुरू हो जाएगा। इसके बारे में सुबह ही पता चल पाएगा। - मनदीप सिंह, प्राचार्य, आईटीआई यमुनानगर।