फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Registered a case against six accused of assault

मारपीट के आरोप में छह के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 06 Jun 2014 06:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर
ब्यूरो/अमर उजाला, यमुनानगर Updated Fri, 06 Jun 2014 06:04 PM IST
विज्ञापन
Registered a case against six accused of assault
यमुनानगर। जिले के अलग-अलग स्थानों पर हुई मारपीट में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इस मारपीट में दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


बूडिया निवासी लालचंद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह दो जून को किसी काम से कस्बे में गया था। इस दौरान रास्ते में उसकी राजीव के साथ कहासुनी हो गई। उस समय लोगों ने समझा कर मामला शांत करवा दिया। कुछ देर बाद राजीव ने अपने दो अन्य दोस्तों के साथ मिलकर उस पर गंडासियों से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर सुनकर लोगों का आते देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन


 परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया और घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी राजीव को नामजद कर अन्य लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।  उधर, मुंडा माजरा कॉलोनी निवासी अरुण ने थाना शहर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कॉलोनी की गली नंबर चार के सामने मनी लांबा, मोहित व एक अन्य ने उस पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed