फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Reformer institution expresses gratitude to Singh Sabha Gurdwara Prabandhak Committee

रिफॉर्मर संस्था ने सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधक समिति का जताया आभार

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Reformer institution expresses gratitude to Singh Sabha Gurdwara Prabandhak Committee
गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्य भोजन के पैकेट बनाते हुए। - फोटो : AMAR UJALA
यमुनानगर
विज्ञापन
रिफॉर्मर संस्था ने लॉकडाउन के दौरान गरीब व जरूरतमंद लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाने का कार्य कर जनसेवा में सहयोग दिया। संस्था के अध्यक्ष तेजेंद्र सिंह ने बताया कि संस्था द्वारा लॉकडाउन के दौरान वार्ड नंबर 1 के रूप नगर, कृष्णा कॉलोनी, वार्ड नंबर 2 में देवी भवन बाजार, वार्ड नंबर 3 के अमर विहार, केसर नगर, शांति कॉलोनी, वार्ड नंबर 4 की बुढ़िया चुंगी, वार्ड नंबर 5 के नजदीक डीडी अग्रवाल स्कूल, वार्ड नंबर 6 के मोहन नगर, गणेश नगर, राम नगर, पीर वाली गली, दुर्गा गार्डन, शंकरपुरी के करीब 2000 लोगों को रोजाना भोजन पहुंचाने का कार्य किया गया। उन्होंने बताया कि इस पुनीत कार्य के लिए उन्हें हुडा सेक्टर 17 के सिंह सभा गुरुद्वारा की ओर से विशेष सहयोग प्राप्त हुआ। गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सदस्यों के सहयोग के बिना तो यह कार्य संभव ही ना था। उन्होंने बताया कि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति सुरेंद्र सिंह सोढ़ी, महेंद्र सिंह सहगल, गुरविंदर सिंह, जरनैल सिंह, गुरप्रीत सिंह व अन्य की तरफ से उन्हें गरीबों की सहायता के लिए ना केवल योगदान मिला, बल्कि प्रेरणा भी मिली। उन्होंने बताया कि प्रबंधक समिति के सदस्यों से मिली प्रेरणा से ही है संभव हो सका कि संस्था के सदस्य मुश्किल घड़ी में देश की सेवा कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed