फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Reduction in GST rates will reduce inflation: Shyam Singh

जीएसटी दर घटने से कम होगी महंगाई : श्याम सिंह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 03:35 AM IST
विज्ञापन
Reduction in GST rates will reduce inflation: Shyam Singh
कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबो​धित करते कृ​षि मंत्री श्याम सिंह राणा। डीआईपीआरओं
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। हरियाणा आबकारी एवं कराधान विभाग की तरफ से शनिवार को शहर के निजी पैलेस में जीएसटी पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि बोलते हुए हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी दरों में संशोधन करना एक ऐतिहासिक निर्णय है। इस निर्णय से उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही महंगाई से भी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी की दरों में संशोधन से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल से लोकल विचार को बढ़ावा मिलेगा साथ ही देश आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ेगा।
उन्होंने बताया कि जीएसटी की अब केवल दो दरें पांच और 18 प्रतिशत रह जाने से महंगाई काफी हद तक कम हो जाएगी। यह निर्णय 22 सितंबर यानी नवरात्र के पहले दिन से लागू हो गया। नवरात्र से ही करोड़ों परिवारों की जरूरत की चीजें और सस्ती हो जाएंगी। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से जीवन स्तर में सुधार होगा, उपभोग और विकास को नया बूस्टर मिलेगा। कृषि मंत्री ने कहा कि आज देश के प्रत्येक व्यक्ति को स्वदेशी अपनाने की जरूरत है।
विज्ञापन

महात्मा गांधी ने अंग्रेजी हुकूमत का विरोध करते हुए विदेशी सामान का बहिष्कार किया था और लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए प्रेरित किया था। इसी कड़ी में दो अक्तूबर को पूरे देश में स्वदेशी अपनाने के लिए विदेशी वस्तुओं का त्याग करने का आह्वान किया। इस मौके पर डीईटीसी (सेल्स एंड टैक्स) अदितेंद्र सिंह तक्षक, ईटीओ प्रवीण कपिल, डीटीआई अमित वर्मा, शिव कुमार कंबोज उद्योगपति जगाधरी, पूर्व विधायक ईश्वर सिंह पलाका मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed