{"_id":"6431d289fb109d276707b0d5","slug":"recitation-of-hanuman-chalisa-outside-the-police-station-on-the-charge-of-burning-the-flag-demand-for-arrest-yamuna-nagar-news-c-18-1-85985-2023-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: झंडा जलाने का आरोप लगाकर थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: झंडा जलाने का आरोप लगाकर थाने के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ, गिरफ्तारी की मांग
Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Sun, 09 Apr 2023 02:19 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। विशेष समुदाय के लोगों की ओर से धर्म विशेष का ध्वज जलाने से नाराज हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बूड़िया थाने में विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही दूसरे समुदाय पर मारपीट का भी आरोप लगाया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रदर्शनकारियों ने दो घंटे तक थाने के बाहर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। साथ ही जय श्रीराम के नारे लगाए। सूचना पर पहुंचे डीएसपी राजीव कुमार ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी का आश्वासन देकर प्रदर्शनकारियों को शांत कराया। मामले में देर शाम पुलिस ने मुख्य आरोपी वसीम उर्फ तोता को गिरफ्तार किया।
घटनाक्रम के अनुसार, पांच अप्रैल की रात को बीबीपुर निवासी सतपाल के घर की छत पर लगा झंडा किसी ने जला दिया था। इसका आरोप समुदाय विशेष के कुछ लोगों पर लगा था। तब समुदाय विशेष के लोगों ने कहा था कि छतों पर झंडा नहीं लगने देंगे। शाम को सतपाल का बेटा कर्ण और अन्य परिजन जब हनुमान मंदिर बसातियांवाला में माथा टेकने जा रहे थे तो गांव के वसीम ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान आरोपी के साथ बिल्लू, काला, माहिर, जावेद व 10-12 अन्य लोग थे। इसके बाद आरोपियों ने सतपाल के बेटे कर्ण, नितिन, विनोद व मांगा के साथ मारपीट की थी। इस केस में पुलिस ने वसीम, बिल्लू, काला, माहिर, जावेद व अन्य 10-12 पर केस दर्ज किया था। लेकिन किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया।
आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर शनिवार की सुबह हिंदू संगठन जय भवानी सेना और विश्व हिंदू परिषद के सैकड़ों कार्यकर्ता बूड़िया थाने पहुंचे और धरना देकर बैठ गए। इस दौरान उन्होंने पुलिस व विशेष समुदाय के खिलाफ नारेबाजी की। फिर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया। जय भवानी सेना के जयंत स्वामी और आदित्य रोहिला ने आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग उठाई। प्रदर्शन कर रहे लोगों को पहले बूड़िया थाना प्रभारी ने समझाया, लेकिन वे आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े रहे। इसके बाद डीएसपी राजीव ने उन्हें समझाया और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
आज होगी दोनों पक्षों की बैठक -
डीएसपी राजीव ने बताया कि मामले में मुख्य आरोपी वसीम उर्फ तोता को गिरफ्तार कर लिया गया है। गांव में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। दोनों समुदाय के लोगों की रविवार को बैठक होनी है। बैठक में दोनों पक्षों का सर्वसम्मति से समझौता कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दोनों समुदाय के लोगों से गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।