फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Received gift of five electric AC buses

Yamuna Nagar News: पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों की मिली सौगात

Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 30 Jan 2024 04:27 AM IST
विज्ञापन
Received gift of five electric AC buses
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। परिवहन एवं उच्चतर शिक्षा मंत्री मूलचंद शर्मा सोमवार को जिले को पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों की सौगात दी। उन्होंने जगाधरी बस स्डैंड से पांच इलेक्ट्रिक एसी बसों की शुरूआत की। यही नहीं खुद भी मंत्री जगाधरी बस स्टैंड से मटका चौक डेढ़ किमी तक सफर भी किया।
मंत्री मूलचंद ने पत्रकारों को बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा इलेक्ट्रिक बस सेवा की शुरुआत प्रदेश के नौ शहरों में की जा रही है। प्रदेश में 375 इलेक्ट्रिक बसें खरीदी गई है ं। पहले चरण में पानीपत और यमुनानगर नगर निगम क्षेत्र में यह बसें चलाई जा रही है। इसकी शुरुआत रविवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पानीपत के बस अड्डे से की है।
विज्ञापन

इस बस सिटी सर्विस के लिए सरकार द्वारा जेबीएम कंपनी के साथ 12 साल का समझौता हुआ है। इस समझौते में सरकार 12 साल में 2450 करोड़ रुपये खर्च करेंगी। बस के सभी खर्चे कम्पनी की ओर से वहन किए जाएगे, परंतु परिचालक हरियाणा रोडवेज का होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा रोडवेज देश का ऐसा पहला राज्य है, जहां पर इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा उपलब्ध करवाई जा रही है। नागरिकों की सुविधा के लिए इस बस में किराया भी सामान्य होगा। यह बस शहर के लगते क्षेत्र में भी सेवाएं देगी। यमुनानगर में 50 इलेक्ट्रिक बस भेजी जाएगी। परंतु पहले चरण में 5 बस सेवाएं देंगी। इसके लिए विभाग के अधिकारियों द्वारा रूट भी तय कर लिया गया है।
मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार के कार्यकाल में हरियाणा रोडवेज का यात्रियों के प्रति विश्वास बड़ा है। देश के किसी भी प्रदेश में हरियाणा रोडवेज जैसी सुविधा नहीं दी जाती। रोडवेज में काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों की दिक्कतों का समाधान तुरंत किया जा रहा है। जिस भी अधिकारी की प्रमोशन डयू है उसे तुरंत किसी विलंब के उनको दी जा रही है।
प्रदेश में हुआ 4150 बसों का बेड़ा
मंत्री शर्मा ने कहा कि पिछले दिनों हरियाणा रोडवेज में 1350 बसें शामिल की गई थीं। अब प्रदेश में करीब 4150 बसों का बेड़ा है। कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए रोडवेज में 3500 ड्राइवर व कंडक्टरों और इसके अतिरिक्त 1500 भर्ती एचकेआरएन के तहत की गई। रोडवेज बसों में प्रतिदिन करीब 11 लाख यात्री 11 लाख किलोमीटर की यात्रा करते हैं। हरियाणा का हर जिला राष्ट्रीय राजमार्ग के जरिए दूसरे से जुड़ा है। मौजूदा सरकार में 33 हजार किलोमीटर सड़कों का सुधार और 7 हजार नई सड़कें बनाई गई है।
नौ शहरों सिटी बस सेवा डिपो बन रहे : विर्क
प्रधान सचिव परिवहन विभाग नवदीप सिंह विर्क ने बताया प्रदूषण रहित बसों की शुरुआत मुख्यमंत्री ने 28 जनवरी को पानीपत से की है। पहले चरण में पानीपत, यमुनानगर, पंचकूला, अम्बाला, करनाल, सोनीपत, रिवाड़ी, रोहतक और हिसार में सिटी बस सेवाएं प्रदान की जाएगी। पानीपत व यमुनानगर में शुरुआत हो गई है। अन्य जिलों में जून तक शुरुआत कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि 115 करोड़ की लागत से सभी 9 शहरों में अलग से सिटी बस सेवा डिपो का निर्माण किया जा रहा है। इन डिपो पर चार्जिंग जैसी सभी सुविधाएं रहेंगी।

जेबीएम कंपनी को दिया गया टेंडर
विर्क ने बताया कि हरियाणा सिटी बस सेवा लिमिटेड द्वारा नगरों में बस सेवा देने का टेंडर जेबीएम कम्पनी को दिया गया है। यह कम्पनी सभी सुविधाएं देगी, ड्राइवर कंपनी का होगा और परिचालक हरियाणा रोडवेज का होगा। उन्होंने बताया कि पहले सात दिन यह बस सेवा नगर वासियों के निशुल्क होगी जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने पानीपत में की थी। बस का किराया यमुनानगर में 1 से 5 किलोमीटर के लिए 10 रुपये, 5 से 8 किलोमीटर के लिए 15 रुपये तथा 8 से 20 किलोमीटर के लिए 20 रुपये किराया चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed