फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Received applause from cultural programs

Yamuna Nagar News: सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लूटी वाहवाही

Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Fri, 26 Apr 2024 04:36 AM IST
विज्ञापन
Received applause from cultural programs
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में वीरवार को बीए द्वितीय वर्ष के विद्यार्थियों ने बीए अंतिम वर्ष के वरिष्ठ सहपाठियों को विदाई दी। इस दौरान कॉलेज में विदाई समारोह करवाया गया। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर वाहवाही लूटी।
शुभारंभ प्राचार्य डॉ. करुणा ने किया। डॉ. करुणा ने विद्यार्थियों से कहा कि वे विदा नहीं हो रहे हैं बल्कि जहां भी जाएंगे। उन संस्थानों में महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय के दीप बनकर प्रज्वलित होंगे। आप ही वह दीप स्तंभ हैं जो भविष्य में भी अपनी संस्था का नाम उज्ज्वल करेंगे। समारोह में विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पर शानदार प्रस्तुति दी। इस दौरान नृत्य, गीत नजम, संगीत फैशन शो, मॉडलिंग से विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन

समारोह प्रभारी डॉ. वीरेंद्र सिंह ढिल्लो, पूनम गर्ग, प्रो. हेमराज, डॉ. वीरा, नीतू, सपना कांबोज, सीमा जैन, प्रो. मनोज कुमार ने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। बीए अंतिम वर्ष की आरती व शीतल ने विभिन्न प्रकार की प्रतियोगात्मक गतिविधियां करवाई। इस दौरान मोहमद सबरे आलम मिस्टर फाइनल और मिस मुक्ता चुनी गईं। मिस एलिगेंट प्रिया व वर्षा बनीं और मिस्टर एलिगेंट अनीश चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मिस्टर ओबिडिएंट साहिल और मिस ओबिडिएंट निशू, मिस्टर हैंडसेम प्रिंस और मिस ब्यूटीफूल शीतल, मिस फाइनल पीजी नाजमीन, मिस टेलेंटेड परी, बेस्ट वॉलिंटियर अभिषेक चुने गए। कार्यक्रम का संचालन बीए द्वितीय वर्ष की प्रिया, रोहन व परी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed