फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Real Madrid and PSG won the match by defeating Youth Icon in the tie breaker

टाई ब्रेकर में रियल मेड्रिड और पीएसजी ने यूथ आइकॉन को हराकर जीता मैच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Mar 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
Real Madrid and PSG won the match by defeating Youth Icon in the tie breaker
यमुनानगर। मॉडल टाउन के मैदान में जूनियर 15 वर्ष से कम आयुवर्ग के खिलाड़ियों के बीच फुटबाल मैच करवाया गया। जिसमें मुख्यातिथि के तौर पर सब इंस्पेक्टर सुमित कांबोज व रेलवे के राष्ट्रीय खिलाड़ी पंकज चुघ ने शिरकत की। इस दौरान पहला मैच रियल मेड्रिड व जुवेंट्स एफसी के मध्य खेला गया। दोनों टीम पूरे समय में गोल करने में असमर्थ रही और अंत में मैच टाई ब्रेकर में रियल मेड्रिड ने यह मैच 3-2 से जीत लिया। दूसरा जूनियर पीएसजी व यूथ आइकॉन क्लब के मध्य खेला गया। जिसमें पीएससी ने यह मैच 1-0 से जीत लिया।
विज्ञापन

मैच के दौरान सुमित कांबोज ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि खेल हमें नशा जैसी बुरी आदतों से दूर रखता है एवं मानसिक तौर पर भी स्वस्थ रखता है। सभी खिलाड़ियों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई पर भी अवश्य ध्यान देना चाहिए और बच्चे ही देश का भविष्य होते हैं। आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल से दूरी बनाकर रखनी चाहिए ताकि अपना ध्यान खेल और पढ़ाई में पूर्ण तौर से लगा सके। पंकज चुघ ने खिलाड़ियों को खेल की बारीकियों के बारे में बताया और कहां कि हमें इस तरह के ग्रास रूट कार्यक्रम करवाते रहना चाहिए। उन्होंने कोच रणविजय सिंह एवं संतन प्रसाद की जमकर तारीफ की। इस मौके पर सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी सुखविंद्र सिंह, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी, संजू मेहता, गोल्डी छिब्बर, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी बिट्टू नागपाल, सीनियर फुटबॉल खिलाड़ी, अनिल कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed