फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   ravidas mandir broken, dr. Ashok tanwar

केंद्र सरकार ने साजिश के तहत तुड़वा दिया गुरु रविदास का मंदिर: डॉ. तंवर

Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 01 Sep 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
ravidas mandir broken, dr. Ashok tanwar
रैली को संबोधित करते प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर। - फोटो : YAMUNA NAGAR
दिल्ली के तुगलकाबाद में गुरु रविदास महाराज का 600 वर्ष पुराना मंदिर साजिश के तहत गिराया गया है। सुप्रीम कोर्ट में मामले को लेकर झूठे तथ्य पेश कर कोर्ट को गुमराह कर मंदिर गिरवाया गया है। जिसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कांग्रेस पार्टी दलित समाज के लोगों को न्याय दिलवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट में लड़ाई लड़ेगी। कोर्ट में उनकी जीत होगी और गुरु रविदास महाराज का मंदिर वहीं बनेगा। यह बातें कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने रविवार को क्षेत्र की नई अनाज मंडी में संत शिरोमणि गुरु रविदास स्वाभिमान रैली के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

रैली में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रैली सुरेश ढांडा, भूपेंद्र राणा, सतीश दताना, विरेंद्र चौहान व सचिन गुप्ता की ओर से करवाई गई। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा मंदिर के मुद्दे को लेकर चुनाव लड़ती है और सत्ता में आने पर दलित समाज के लोगों के मंदिर तोड़ने का काम करती है। इससे पहले 2 अप्रैल को भाजपा ने पूरे दलित समाज के लोगों पर आंदोलन के दौरान देश के अलग-अलग राज्यों में लाठी चार्ज करवाया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश मे कांग्रेस की सरकार बनने पर यमुनानगर से पलवल तक यमुना नदी किनारे कॉरिडोर बनाया जाएगा। यमुना पर कॉरिडोर बनने से क्षेत्र का विकास होगा और उद्योग विकसित होंगे। मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने कुछ किया नहीं अब चुनाव आया है तो जन आशीर्वाद यात्रा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने 5 वर्षों के कार्यकाल में मात्र 20 रुपये गन्ने के दामों में वृद्धि की। जबकि कांग्रेस ने इस दौरान 200 रुपये से अधिक की वृद्धि की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार खनन माफिया व ओवरलोड की सरकार है। खनन माफिया के कारण किसानों की भूमि बाढ़ के पानी में बह गई है। विधानसभा क्षेत्र की सभी सड़के टूटी पड़ी हैं।
विज्ञापन

इस दौरान प्रदेश कांग्रेस सचिव सुरेश ढांडा ने कहा कि अवैध खनन का विरोध करने वाले लोगों पर सरकार झूठे मुकदमे दर्ज कर रही है। प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता भूपेंद्र राणा ने कहा कि भाजपा सरकार मे ऑटो इंडस्ट्री आर्थिक मंदी के कारण बंद होने से रोहतक व गुड़गांव में हजारों लोग बेरोजगार हो गए हैं। इस दौरान सतीश दताना, विरेंद्र चौहान, सचिन गुप्ता, नवजीत सिंह, नारायण दत्त शर्मा, अशवनी मोदगिल, हरीश मोदगिल, संजीव राणा, परमजीत धीमान, शोएब, इकराम, असजद, सोनू, बलविंद्र लालर, मनमोहन सिंह, मनदीप बैनीवाल, संदीप बैनीवाल, दर्शन सिंह, सुभाष झगुडी, जितेंद्र सिंह, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed