फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ravi in ??Javelin Throw and Anjali in the race

रवि जेवलिन थ्रो और 800 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, तालियां बजाकर बढ़ाया उत्साह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Feb 2022 01:50 AM IST
विज्ञापन
Ravi in ??Javelin Throw and Anjali in the race
रादौर। शहर के मुकंदलाल नेशनल कॉलेज में 51वी वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताएं शनिवार को भी जारी रही। इस दौरान लड़कों की जेवलिन थ्रो और लड़कियों की 800 मीटर दौड़ करवाई गई।
विज्ञापन

कॉलेज के डीपी डॉ. महेंद्र सिंह ने प्रतियोगिता के परिणाम की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि लड़कों के जेवलिन थ्रो में रवि पहले, शगुन दूसरे व सचिन कुमार तीसरे स्थान पर रहा। वहीं लड़कियों की 800 मीटर दौड़ में अंजलि प्रथम, आयुषी द्वितीय और राधा तीसरे स्थान पर रहीं। दौड़ प्रतियोगिता के दौरान लड़कियों ने एक-दूसरे से आगे निकलने के लिए जमकर मुकाबला हुआ। वहीं अपने साथी खिलाड़ी का हौसला बढ़ाने के लिए छात्राओं ने खूब तालियां बजाई।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। डीपी ने कहा कि कॉलेज में करवाए जा रहे खेलों में विद्यार्थी बढ़ चढ़कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। सभी खिलाड़ी अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं। खेलों से विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा बढ़ता है। खेल एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति के करीब लाता हैं। खेलों से विद्यार्थी कुछ न कुछ सीखते हैं इसलिए सभी को अपने जीवन में कुछ न कुछ खेल अवश्य खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज कल के युवा मोबाइल फोन में ही लगे रहते हैं। जिससे उनके शरीर का पूर्ण विकास नहीं हो पाता। युवाओं को मोबाइल की दुनिया से बाहर आकर प्रतिस्पर्धाओं में भाग लेकर अपना विकास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed