फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped mother of three children on the pretext of marriage

Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर तीन बच्चों की मां से किया दुष्कर्म

Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Tue, 13 Feb 2024 05:07 AM IST
विज्ञापन
Raped mother of three children on the pretext of marriage
यमुनानगर। शादी का झांसा देकर एक युवक ने तीन बच्चों की मां को एक वर्ष तक अपने साथ रखकर संबंध बनाए। जब महिला गर्भवती हुई तो आरोपी ने शादी से मना कर दिया। आरोपी की शादी कहीं ओर तय होने पर महिला ने शिकायत पुलिस को दी। शहर जगाधरी पुलिस ने आरोपी बूड़िया निवासी अंकित पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक काॅलोनी निवासी 27 वर्षीय महिला ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी वर्ष 2016 में शादी हुई थी। इस शादी से उसके पास तीन बच्चे हैं। इस बीच उसकी दोस्ती बूड़िया निवासी अंकित से हो गई। आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया। जिसके चलते उसने अपने पति से समझौता कर दिया और आरोपी अंकित के साथ बच्चों सहित रहने लगी।
विज्ञापन

लगभग एक वर्ष से वह अंकित के साथ रही। इस दौरान आरोपी ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जिससे अब वह गर्भवती है। जब भी वह आरोपी को शादी करने के बारे में कहती तो वह मना कर देता। अब उसे पता लगा है कि आरोपी अंकित की शादी कही और तय हो गई है। उसने आरोपी से बातचीत की, लेकिन उसने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी बलजीत कौर का कहना है कि आरोपी पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

डॉ विनोद तायल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed