फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped in hotel after engagement, now refuses to marry

Yamuna Nagar News: सगाई के बाद होटल में किया दुष्कर्म, अब शादी से इनकार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Raped in hotel after engagement, now refuses to marry
यमुनानगर। सगाई होने के बाद घुमाने के बहाने युवक युवती को होटल में ले गया। जहां आरोपी ने उसे पेय पदार्थ में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने युवती से शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बिलासपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 22 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका रिश्ता परिवार की सहमति से थाना छप्पर क्षेत्र के गांव सौरव के साथ हुआ था। 10 मार्च काे दोनों की सगाई हो गई थी। अप्रैल माह के अंत में उनकी शादी होनी थी। जिसके बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। 14 मार्च को सौरव उसे घुमाने के बहाने पांवटा साहिब लेकर गया। जहां से दोनों घूम कर वापस आ गए थे। इसके बाद आरोपी उसे कई बार अपने साथ घुमाने के बहाने लेकर गया। 25 मार्च को आरोपी उसे घुमाने के बहाने अपने साथ हरनौल के पास एक होटल में लेकर गया। जहां उसे कोल्ड ड्रिंक पिलाई।
विज्ञापन

कोल्ड ड्रिंक पीते ही वह बेहोश हो गई। जिसके बाद आरोपी सौरव ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने पर आरोपी से इस बारे में बात की तो वह कहने लगा कि जल्द ही उनकी शादी होने वाली है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जिस पर उसने इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में आरोपी ने उससे शादी से इनकार कर दिया। जब उससे इस बारे में बात की तो धमकी दी कि उसने वीडियो बनाई हुई है। जिन्हें वह वायरल कर देगा। युवती ने बताया कि जब उसके परिजनों ने आरोपी से बात की तो उनके साथ भी बदतमीजी की गई। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस को युवती की शिकायत पर आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed