फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped from woman

पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर ले जाकर महिला से किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 01 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
Raped from woman
शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने करनाल के इंद्री क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि युवक उसे बहला फुसलाकर अपने साथ इंद्री ले गया। जहां युवक ने पश्चिमी यमुना नहर की पटरी पर महिला से दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो साल पहले उसके पति बिना बताए कहीं चले गए थे। वे अब तक नहीं आए। इसी दौरान उसकी जान पहचान इंद्री के गांव गुढा निवासी सोनू से हुई थी। वह पहले उनकी कॉलोनी में ही रहता और एक फैक्टरी में नौकरी करता था। अब वह अपने गांव चला गया है। आरोप है कि इसके बाद आरोपी उसे शादी का झांसा देकर उससे बातचीत करने लगा। एक दिन आरोपी ने उसे जरूरी काम से मिलने के लिए इंद्री बुलाया। जब वह इंद्री गई तो आरोपी उसे घुमाने की बात कहकर पश्चिमी यमुना नहर की पटरी के किनारे ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी शादी का झांसा देकर उससे गलत काम करता रहा। 28 सितंबर को भी आरोपी ने उसे इंद्री बुलाया। इसके बाद वह वहां से घर आ गई। अब जब उसने आरोपी को फोन किया तो आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया और उसे उसे जान से मारने की धमकी दी। परेशान होकर उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी युवक सोनू पर दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed