फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a woman who was going to her in-laws' house by giving her a lift.

Yamuna Nagar News: ससुराल जा रही महिला को लिफ्ट देकर किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
Raped a woman who was going to her in-laws' house by giving her a lift.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। मायके से घर लौट रही महिला को कार सवार युवकों ने लिफ्ट देकर उसके साथ छेड़छाड़ की। जब महिला ने विरोध किया तो पहले उसके साथ मारपीट की और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसे फर्कपुर एरिया में छोड़ कर आरोपी फरार हो गए। थाना सदर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

थाना सदर यमुनानगर पुलिस को दी शिकायत में थाना फर्कपुर क्षेत्र की 32 वर्षीय महिला ने बताया कि दो फरवरी को वह अपने मायके सदर यमुनानगर थाना क्षेत्र के गांव में गई हुई थी। वहां से जब वह शाम को घर लौट रही थी तो उसे रास्ते में कार सवार तिगरा निवासी अजय राणा व उसके साथियों ने रोक लिया। वह उसे कहने लगे कि वह उसे रास्ते में छोड़ देंगे। वह उनकी बातों में आग गई और उनके साथ कार में बैठ गई।
विज्ञापन


आरोप है कि थोड़ी दूर चलते ही आरोपियों ने उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब उसने विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में उसे फर्कपुर में सड़क किनारे छोड़ कर फरार हो गए। रात को किसी तरह से पुलिस की दुर्गा शक्ति टीम को सूचना दी। पुलिस उसे घर पर छोड़ कर गई। उसने सारी बात से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed