फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raped a minor, revealed on being pregnant

Yamuna Nagar News: नाबालिग से किया दुष्कर्म, गर्भवती होने पर खुलासा

Sun, 05 Mar 2023 02:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Sun, 05 Mar 2023 02:54 AM IST
विज्ञापन
Raped a minor, revealed on being pregnant
यमुनानगर। शहर जगाधरी की एक कॉलोनी में पड़ोस में किराए के मकान में रहने वाले एक युवक ने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया। इस नाबालिग लड़की गर्भवती हो गई। लड़की के पेट में दर्द होने पर जब उसका अस्पताल में अल्ट्रासाउंड करवाया गया तो इसका खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर जगाधरी थाना पुलिस को महिला ने बताया कि 17 वर्षीय बेटी ने एक मार्च को बताया था कि उसके पेट में दर्द हो रहा है। उस समय उसने अपनी देवरानी के साथ लड़की को दवा दिलवाने के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया। उसकी देवरानी ने अस्पताल से आकर बताया कि उसकी बेटी गर्भवती है और डॉक्टर ने उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया है।
विज्ञापन

जब उसने इस बारे अपनी लड़की से बात की तो उसने बताया कि उनके पड़ोस में रहने वाला उत्तर प्रदेश के नकुड़ निवासी आस मोहम्मद ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी ने कई बार अपने घर में, एक बार उसे खालसा कॉलेज रोड स्थित कैफे व एक बार जगाधरी स्थित उसकी बहन के घर ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे धमकाया था कि इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मार देगा पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स
विवाहित युवक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म
साढौरा। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने यूपी के जिला मेरठ के गांव लोहिया वासी जकीयुदीन के विरुद्ध केस दर्ज किया है। युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कालाअंब के एक कारखाने में काम करने के दौरान ही उसकी दोस्ती जकीयुदीन के साथ हो गई। इसके बाद से जकीयुदीन का उसके घर भी आना-जाना हो गया। जकीयुदीन ने उसे शादी करने का झांसा दिया। अगस्त 2021 में जकीयुदीन ने संबंध बनाए। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसने कई बार दुष्कर्म किया। नवंबर 2022 में शादी का का दबाव बनाने खुद के शादीशुदा होने के कारण शादी करने से इंकार कर दिया। जकीयुदीन ने पुलिस,े शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि आरोपी जकीयुदीन के विरुद्ध दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज करके जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed