{"_id":"64405b38443f85d113083e45","slug":"raped-a-girl-for-five-months-on-the-pretext-of-marriage-yamuna-nagar-news-c-18-1-96307-2023-04-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर पांच माह तक युवती से किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: शादी का झांसा देकर पांच माह तक युवती से किया दुष्कर्म
Thu, 20 Apr 2023 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 20 Apr 2023 03:23 AM IST
विज्ञापन
यमुनानगर। सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव में युवक ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ पांच माह तक कई बार दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। सदर जगाधरी पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
सदर जगाधरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी अमित वर्मा नाम के युवक के साथ जान पहचान थी। पहले आरोपी उससे फोन पर बातचीत करता था। धीरे धीरे आरोपी ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और शादी करने का झांसा देने लगा। शादी करने की बात कहकर आरोपी ने बीती 19 नवंबर 2022 को उसे मिलने के लिए बुलाया। जब वह आरोपी से मिलने के लिए गई तो आरोपी ने उससे शादी करने की बात कहकर दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उस पर दबाव बनाकर मिलने लगा। आरोपी ने मार्च माह तक उससे कई बार गलत काम किया। जब उस पर शादी का दबाव बनाया तो उसने इंकार कर दिया। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी। उसने परेशान होकर इसकी शिकायत पुलिस को दी। सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मामले में आरोपी अमित वर्मा के खिलाफ दुष्कर्म व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
स्कूल जाते समय किशोरी से छेड़छाड़
सरस्वती नगर। थाना छप्पर क्षेत्र निवासी 16 वर्षीय किशोरी के साथ स्कूल आते जाते एक युवक ने रास्ता रोककर छेड़छाड़ की। किशोरी की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी गगनदीप पर पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बेटी का स्कूल में आते व जाते समय आरोपी रास्ता रोकता है। उसके साथ छेड़छाड़ करता है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देता है। इस शिकायत पर थाना छप्पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
इनसर्ट
पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप, चार पर केस दर्ज
यमुनानगर। फर्कपुर थाना क्षेत्र की कॉलोनी निवासी महिला ने अपने पति पर अप्राकृतिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज प्रताड़ना के आरोप है। पुलिस ने महिला के पति, सास, देवर व ननद पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला ने बताया कि उसकी जून 2016 में शादी हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। उस पर मायके से पैसा लेकर आने का दबाव बनाने लगे। मना करने पर उसके साथ मारपीट की जाने लगी। आरोप है कि पति उसके साथ अप्राकृतिक संबंध बनाता है। मना करने पर मारपीट करता है। जिससे परेशान होकर उसने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज किया।