फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape

शादी का झांसा दे दुष्कर्म कर बनाया वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 01:53 AM IST
विज्ञापन
rape
पंजाब के एक युवक ने बिगो लाइप एप्प पर शहर की एक युवती से बातचीत कर प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके घर आकर दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना लिया। वीडियो के आधार पर आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर तीन साल तक दुष्कर्म किया। आरोपी ने उसे कई बार चंडीगढ़ के होटलों में बुलाकर दुष्कर्म किया, लेकिन अब आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2017 में उसकी बिगो लाइव एप्प पर पंजाब के बठिंडा के प्रतापनगर निवासी रतनेश बब्बर से मुलाकात हुई। इसके बाद आरोपी उसके साथ बिगो लाइव एप्प पर बात करने लगा। इसके बाद आरोपी ने उससे फेसबुक, व्हाट्एप और फोन पर बातचीत करने शुरू कर दी। आरोप है कि वर्ष 2017 में आरोपी उससे शादी करने की बात कहकर उससे मिलने के लिए यमुनानगर आ गया। उस समय वह अपने घर पर अकेली थी। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। आरोपी ने चोरी से उसकी अश्लील फोटो व वीडियो भी बना ली। तब आरोपी ने उसे आश्वासन दिया कि वह अपने पिता से जल्द ही बातचीत कर शुभ लगन देखकर उससे शादी कर लेगा। वह आरोपी की बातों में आ गई। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने 25 अप्रैल को उसे चंडीगढ़ के एक होटल में बुलाया। तब भी आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसे उसकी अश्लील वीडियो व फोटो दिखाई। जून 2017 में आरोपी ने उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देकर फिर से चंडीगढ़ के हाईवे ग्रीन होटल में बुलाया। जहां आरोपी ने फिर उसके साथ गलत काम किया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसे वीडियो के आधार पर ब्लैकमेल कर कई बार चंडीगढ़ के अलग अलग होटलों में बुलाकर उससे दुष्कर्म किया। तब से आरोपी उसे ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने आरोपी के पिता व चाचा चाची से भी फोन पर बातचीत की। तो उन्होंने भी उससे गलत व्यवहार किया। जब भी उसने आरोपी से शादी करने और उसकी वीडियो डिलीट करने की बात कहीं तो आरोपी उसे धमकाने लगता था। बीती 16 नवंबर को जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे शादी करने से साफ मना कर दिया। किसी को बताने पर उसे जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी दी। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस ने आरोपी रतनेश बब्बर के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (2) एन व 506 के तहत केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई मुकेश का कहना है कि मामले की जांच कर रहे है। जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed