{"_id":"5f610e838ebc3e9ad01aefa7","slug":"rape-yamuna-nagar-news-knl44334827","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोल्डड्रिंक में नशा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोल्डड्रिंक में नशा देकर युवती से किया दुष्कर्म, वीडियो बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने का झांसा देकर युवक ने युवती को अपने कमरे पर बुलाकर कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ पिला दिया। युवती के बेहोश होने पर युवक ने उससे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। इस बारे में किसी को बताने पर उसकी अश्लील वीडियो नेट और सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी गई। युवती का आरोप है कि उसे लगभग दस दिन तक बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह युवती आरोपी के चंगुल से बचकर भागी और एसपी को डाक से शिकायत भेजी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक कॉलोनी निवासी युवती ने पुलिस को बताया कि वह अपने परिवार से अलग रहती है। करीब एक माह पहले उसके पास जगाधरी जेल निवासी अभिनंदन उर्फ लक्की का फोन आया। आरोपी ने उसे कहा कि उसे पता चला कि उसे नौकरी की जरूरत है। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे नौकरी लगवा सकता है। इसके बाद आरोपी ने उसे अपनी चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर उससे बात करने लगा। 15 दिन पहले आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने की बात कहकर अपने कमरे पर बुलाया। वह अपनी सहेली की एक्टिवा लेकर आरोपी के कमरे पर गई। जहां आरोपी ने उसे पीने के लिए कोल्डड्रिंक दी। जैसे ही उसने कोल्डड्रिंक पी तो उसका सिर घूमने लगा और वह अपने होश खो बैठी। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अपने मोबाइल से उसका अश्लील वीडियो बनाया। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी का विरोध किया। आरोपी ने उसे कहा कि उसके पास उसकी अश्लील वीडियो है, यदि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वह उसकी अश्लील वीडियो नेट व सोशल मीडिया पर डालकर वायरल कर देगा। इसके बाद आरोपी ने उसे वहीं पर जबरन बंधक बना लिया। युवती का आरोप है कि आरोपी भोली भाली लड़कियों को अपने जाल में फंसा कर उसने दुष्कर्म करता है और अश्लील वीडियो बनाकर उनसे वेश्यावृति का धंधा करवाता है। युवती ने बताया कि बीती दस सितंबर को वह किसी तरह आरोपी के चंगुल से निकलकर भागी। आरोपी के डर से कहीं छिपी हुई है। उसने एसपी को डाक से इसकी शिकायत भेजी। महिला थाना पुलिस ने युवती की शिकायत पर आरोपी अभिनंदन उर्फ लक्की के खिलाफ आईपीसी की धारा 328, 376, 506 के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
जांच अधिकारी एएसआई मेनका का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। मामले की जांच कर रहे है। जल्द आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।