फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape

कुरकुरे देने के बहाने घर ले जाकर युवक ने किया छह साल की बच्ची से दुष्कर्म, लोगों ने पकड़ की पिटाई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
rape
फर्कपुर थाना क्षेत्र में 21 साल के युवक ने छह साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। आरोपी युवक बच्ची को कुरकरे देने के बहाने अपने घर ले गया और उसके साथ गलत काम किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब उसकी मां वहां पहुंची तो घटना का पता चला। आसपास के लोगों ने युवक को पकड़कर उसकी पिटाई की और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फर्कपुर क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि मंगलवार को वह कुछ सामान लेने के लिए बाजार गई हुई थी। इस दौरान घर पर छह साल की बेटी और उसके पति थे। इस दौरान उसके पति
विज्ञापन

दवाई लेकर घर पर सोए हुए थे। जब वह बाजार से वापस आई, तो उसे घर पर छह साल की बेटी नहीं मिली। वह उसकी तलाश करने लगी। इस बीच जब वह पड़ोस में रहने वाले शुभम के घर के सामने पहुंच बेटी को आवाज लगाई तो उसकी बेटी के चिल्लाने की आवाज आई। इसके बाद उसकी बेटी घर के अंदर से भागकर उसके पास आई। उसने बताया कि शुभम उसे कुरकुरे देने के बहाने यहां लेकर आया और उसके साथ गलत काम किया है। जिस पर महिला ने शोर मचा दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को उसके घर में ही दबोच लिया। लोगों ने इस दौरान आरोपी की जमकर धुनाई की। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। लोगों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया। पुलिस ने मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। फर्कपुर थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर लिया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed