फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape

नौकरी लगवाने की बात कहकर महिला से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
rape
एक महिला को नौकरी लगवाने की बात कहकर एक व्यक्ति सरस्वती नगर ले गया। जहां आरोपी ने उसे एक मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। महिला ने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ दुष्कर्म व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर था।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय महिला ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पहले जगाधरी की होंडा कंपनी में काम करती थी। लेकिन उसने वहां से काम छोड़ दिया था। अब वह नौकरी की तलाश में थी। कुछ दिन पहले उसकी पहचान गांव बदनपुरी निवासी कृष्ण लाल से हुई थी। नौकरी लगवाने के संबंध में उससे उसकी बात फोन पर होती रहती थी। कुछ दिन से आरोपी उसे जल्द ही नौकरी लगवाने की बात कह रहा था। रविवार को आरोपी ने उसे नौकरी लगवाने की बात कहकर जगाधरी बस स्टैंड पर बुलाया। करीब 11 बजे वह बस स्टैंड पहुंची। यहां से आरोपी उसे नौकरी लगवाने की बात कहकर कार में सरस्वती नगर (मुस्तफाबाद) ले गया। वहां आरोपी उसे एक मकान के अंदर ले गया। जहां आरोपी ने उससे जबरन दुष्कर्म किया। विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी उसे छोड़कर वहां से फरार हो गया। उसने इसकी शिकायत महिला थाना पुलिस को दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी कृष्ण लाल के खिलाफ आईपीसी धारा-376 और 506 के तहत केस दर्जकर लिया है। जांच अधिकारी एएसआई अमरदीप कौर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed