फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape

घुमाने के बहाने कुरुक्षेत्र ले जाकर किया दुष्कर्म, फिर कराया गर्भपात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
rape
शहर की एक युवती ने कुरुक्षेत्र के शाहबाद निवासी युवक पर चार साल से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि जब लड़की 15 साल की भी तब से आरोपी उसे घुमाने के बहाने कुरुक्षेत्र ले गया। जहां उसके साथ संबंध बना रहा है। इससे उसका गर्भ ठहर गया। लेकिन आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया। लेकिन अब पीड़िता ने जब आरोपी युवक पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी 19 वर्षीय युवती ने महिला थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 15 सितंबर 2015 को उसकी मुलाकात शाहबाद के गांव बकाना निवासी अंग्रेज के साथ हुई है। आरोपी ने जब उसे अपनी बातों में उलझाकर प्रेम जाल में फंसा लिया। इसके बाद आरोपी उससे फोन पर बातें करने लगा। जब वह 15 साल की थी तो आरोपी उसे घुमाने के बहाने कुरुक्षेत्र ले गया। जहां आरोपी ने उसे सुनसान स्थान पर ले जाकर दुष्कर्म किया। इससे उसका गर्भ ठहर गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसका गर्भपात करवा दिया और उसे जल्द शादी करने का आश्वासन दिया। आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी उसे शादी का झांसा देकर संबंध बनाता रहा है। अब जब उसने आरोपी पर शादी करने का दबाव बनाया तो आरोपी ने उससे शादी करने से मना कर दिया। उसके विरोध जताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। महिला थाना पुलिस की एएसआई मुकेश का कहना है कि मामले में जीरो एफआईआर दर्जकर केस को कुरुक्षेत्र पुलिस को ट्रांसफर कर दिया। मामले में आगामी कार्रवाई कुरुक्षेत्र पुलिस करेंगी।
विज्ञापन

एक कालोनी निवासी युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी करीब दस वर्ष पहले रवि करनवाल के साथ दोस्ती हो गई थी। उसके बाद वह आपस में मिलने लगे। एक दिन उसके परिवार के लोग किसी काम से बाहर गए थे। इस दौरान आरोपी रवि उसे मिलने के लिए उनके घर आया। आरोपी ने उसे घर पर अकेला पाकर उसे शादी करने का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उससे शादी करने के बहाने उसके साथ करीब दस वर्ष तक दुष्कर्म करता रहा। अब जब उसने आरोपी रवि पर शादी करने का दवाब बनाया तो उसके उसे शादी करने से मना कर दिया और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी युवक रवि के दोस्त बॉबी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह एक जुलाई को गांव मगरपुरा में अपनी रिश्तेदारी में आई थी। इस दौरान गांव मगरपुरा निवासी बब्बू ने सुनसाथ स्थान पर ले जाकर उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने इस बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसने डर के कारण घटना के बारे में किसी को नहीं बताया। मगर इसके बाद आरोपी फिर से उसे परेशान करने लगा। जिसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed