फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape

महिला को शादी का झांसा देकर पांच साल तक किया दुष्कर्म, बनाई वीडियो

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
rape
यमुनानगर। खुद को कुंवारा बताकर एक व्यक्ति ने महिला को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। आरोप है कि अश्लील वीडियो बनाकर आरोपी ने महिला को ब्लैकमेल भी किया। जब महिला को सारी सच्चाई पता चली तो उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी। साथ ही दुष्कर्म के बाद पांच साल तक शादी का झांसा देने का आरोप लगाया। मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

शहर की कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका पति साल 2003 में लापता हो गया था। तब से उसका कुछ पता नहीं चला। वह खुद मेहनत मजदूरी करके अपने बच्चों का पालन पोषण करती है। महिला ने बताया कि साल 2016 में उसकी मुलाकात सरोजनी कॉलोनी के कमल विनायक के साथ हुई। आरोपी ने उसे बताया कि वह कुंवारा है। आरोपी ने उसे कहा कि वह उसे पसंद करता है और शादी करना चाहता है। आरोप है कि इस दौरान कमल ने उसे अपने जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। यही नहीं इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना ली। महिला ने बताया कि जब भी उसने आरोपी से बात कही तो उसने जल्द ही शादी का आश्वासन दिया। जून 2021 में उसको पता चला कि आरोपी कमल विनायक पहले से शादीशुदा है और उसके दो बच्चे भी हैं। जब उसने आरोपी से इस बारे में बातचीत की तो आरोपी ने उसे धमकाया और इस बारे में किसी को कुछ बताने पर उसकी अश्लील वीडियो व फोटो वायरल करने की धमकी दी। उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महिला थाना प्रभारी शीलावंती का कहना है कि मामले में आरोपी व्यक्ति पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed