फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape with a teenager by taking him to a cafe

कैफे में लेे जाकर किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Rape with a teenager by taking him to a cafe
शादी का झांसा देकर एक युवक किशोरी को शहर के सनसाइज कैफे में लेकर आया। जहां आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। जब किशोरी गर्भवती हुई तो इस बात का खुलासा हुआ। किशोरी ने अपने चचेरे भाई के साले पर आरोप लगाया है। इसकी शिकायत परिजनों ने पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

एक गांव निवासी व्यक्ति ने सदर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 साल की बेटी दसवीं कक्षा में पढ़ती है। वीरवार सुबह उसकी बेटी ने अपनी मां को पेट दर्द होने की बात कही। उसकी पत्नी बेटी को तभी अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने उसकी बेटी को गर्भवती बताया। जब उसकी पत्नी ने बेटी से इस बारे में पूछा तो उसने बताया कि उसके चचेरे भाई का साला काटरवाली निवासी मनजीत नए साल पर शादी का झांसा देकर उसे शहर के सनसाइज कैफे में ले गया। यहां आरोपी ने कैफे में बने केबिन में उसके साथ गलत काम किया। उसकी बेटी ने बताया कि आरोपी मनजीत ने पहले भी उसके साथ दो बार गलत काम किया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी कुसुम बाला का कहना है कि मामले में आरोपी
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने बताया कि उसकी 11 साल की बेटी को उनका पड़ोसी युवक तीन दिन से परेशान कर रहा है। आरोप है कि उसने उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि 12 जुलाई को वह घर से बाहर गई हुई थी। तब आरोपी सागर प्लास मांगने के बहाने हमारे घर आया। आरोप है कि इस दौरान उसने उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी बेटे के कंधे पर चुटी मारी और उसका फोन नंबर मांगने लगा। जब उसकी बेटी ने आरोपी से कहा कि यह बात वह अपनी मां को बताएगी तो आरोपी ने उसे धमकाया। जब वह घर पहुंची तो उसकी बेटी ने आपबीती सुनाई। महिला ने बताया कि वीरवार को उसके बच्चे घर के बाहर खेल रहे थे। आरोपी के भाई ने उसके बेटे को थप्पड़ मारा। जब उसकी बेटी उसे लेने गई तो आरोपी ने उससे फिर छेड़छाड़ की। किसी तरह उसकी बेटी उसके चंगुल से छूटकर घर पहुंची और यह बात उसे बताई। वह आरोपी सागर व सन्नी से बात करने गई तो आरोपियों ने उससे गाली गलौज की। आरोप है कि इस दौरान उनकी मां भी वहां पहुंच गई। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच अधिकारी शिमला रानी का कहना है कि मामले में तीनों आरोपियों पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed