फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape of teenager

किशोरी से दुष्कर्म

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
rape of teenager
शहर की एक कॉलोनी से युवक ने 17 साल की किशोरी को शादी का झांसा देकर अपने साथ अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। विरोध करने पर आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

शहर की एक कॉलोनी निवासी महिला ने महिला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की की कॉलोनी के ही जसबीर के साथ जान पहचान थी। अब जसबीर अपने परिवार के साथ जम्मू कॉलोनी में रहता है। उसके बाद भी जसबीर का उनके घर आना जाना था। इस दौरान जसबीर ने उसकी लड़की को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। प्रेम जाल में फंसाकर एक दिन आरोपी उसे अपने घर जम्मू कालोनी ले गया। तब आरोपी के घर कोई नहीं था। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में किसी को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। उसकी लड़की घर आ गई मगर उसने कुछ नहीं बताया। इसके बाद आरोपी ने उसकी लड़की को शहर के सिटी सेंटर में मिलने के लिए बुलाया। जब उसकी लड़की ने वहां पर आरोपी की हरकत का विरोध किया तो आरोपी ने उसकी लड़की के साथ मारपीट की। उसकी लड़की ने घर पहुंचकर घटना के बारे में बताया। वह अपनी लड़की को महिला पुलिस थाने लेकर पहुंची। जहां पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी युवक जसबीर के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई कमला रानी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed