{"_id":"62eecfff090a9072a33cf303","slug":"rape-of-a-girl-who-came-to-jagadhri-to-prepare-for-the-interview-of-ielts-from-punjab-yamuna-nagar-news-knl1171146103","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब से आईलेट्स के इंटरव्यू की तैयारी को जगाधरी आई युवती से दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब से आईलेट्स के इंटरव्यू की तैयारी को जगाधरी आई युवती से दुष्कर्म
विज्ञापन
यमुनानगर। पंजाब से आईलेट्स के इंटरव्यू की तैयारी के लिए जगाधरी आई युवती ने फेसबुक फ्रेंड पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि आरोपी शादी का झांसा देकर उसे जगाधरी अनाज मंडी ले गया। जहां आरोपी ने सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर उसे बदनाम करने व जान से मारने की धमकी दी। आरोपी युवक पंजाब के गुरदासपुर जिले का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में पंजाब के मोहाली जिला निवासी एक युवती ने बताया कि उसने आईलेट्स की हुई है। वह इंटरव्यू के लिए तैयारी कर रही है। करीब एक माह पहले वह अपनी जगाधरी निवासी मासी के पास आई थी। यहां वह एक कोचिंग सेंटर में इंटरव्यू की तैयारी कर रही थी। युवती ने बताया कि करीब एक साल पहले उसकी फेसबुक पर पंजाब के जिला गुरदासपुर के गांव रतरछतर निवासी अमृतपाल सिंह के साथ जानकारी हुई थी। जिसने अपनी फेसबुक पर फौजी की फोटो लगाई हुई थी। आरोपी ने उसे बताया था कि वह आर्मी में कार्यरत है। कुछ दिन बातचीत करने के बाद आरोपी ने उससे शादी करने की बात कही थी। 31 जुलाई को आरोपी अमृतपाल सिंह उससे मिलने के लिए जगाधरी आया।
इसके बाद आरोपी उसे ऑटो में बिठाकर जगाधरी अनाजमंडी ले गया। उस समय रात के करीब साढ़े दस बजे चुके थे। ऑटो रिक्शा से गेट पर उतरकर वे पैदल अनाजमंडी के अंदर चले गए। आरोप है कि इस दौरान आरोपी ने अनाजमंडी में सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी उसे उसकी मासी के घर के पास छोड़कर फरार हो गया। किसी को बताने पर आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। युवती ने बताया कि आरोपी ने इससे पहले भी उसके साथ कई बार संबंध बनाए। अब फिर से आरोपी उसे मिलने के लिए बार-बार परेशान कर रहा है। उसने आपबीती परिजनों को बताई और इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले में आरोपी अमृतपाल सिंह के खिलाफ दुष्कर्म समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।