फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   rape, case file

जबरन बनाएं संबंधों से पैदा हुई बेटी, मायके और ससुराल वालों ने नहीं रखा, अब आरोपी युवक ने भी अपनाने से किया इनकार

Mon, 15 Jul 2019 12:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
rape, case file
शादीशुदा होते हुए एक महिला के गैर पुरुष से संबंध बन गए। इन संबंधों में महिला गर्भवती हो गई और एक बच्ची को जन्म दिया। आरोपी युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और कोर्ट में पति से तलाक की अर्जी दिलवा दी। तलाक की अर्जी देते ही ससुरालवालों ने उसे निकाल दिया। वह अपने मायके यमुनानगर पहुंची, लेकिन यहां भी परिवारवालों ने उसका साथ नहीं दिया। महिला ने युवक से शादी को कहा तो वह भी मुकर गया। सारे रास्ते बंद होने के बाद पीड़ित महिला सिटी थाने में पहुंची और अपनी व्यथा सुनाई। महिला की शिकायत पर पुलिस ने यूपी के नकुड़ निवासी गोकल बत्रा नाम के शख्स के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

यमुनानगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि वर्ष 2017 में यूपी के गांव नकुड़ में उसकी शादी हुई थी। अफगान मोहल्ला निवासी गोकल बत्रा ने उनके पड़ोस में कपड़े की दुकान कर रखी थी। एक दिन गोकल ने उससे कहा कि वह उससे दोस्ती करना चाहता है। उसने मना कर दिया। इसके बाद वह उसे परेशान करता रहा। एक दिन उसने उसे कहा कि अगर उसने दोस्ती नहीं की तो वह आत्महत्या कर लेगा और उसे बदनाम कर देगा। वह कहने लगा कि वह उसके प्यार में पागल हो गया। महिला ने डर के मारे उससे दोस्ती कर ली। जिसके बाद आरोपी ने उसके साथ जबरन संबंध बनाने शुरू कर दिए।
विज्ञापन

संबंधों से बेटी पैदा हुई : आरोपी उसके साथ साल 2017 से संबंध बनाता रहा। इस दौरान वह गर्भवती हो गई तो आरोपी ने गर्भपात करवाने को कहा, लेकिन उसने बेटी को जन्म दिया। महिला का कहना है कि वह बेटी गोकल से ही हुई है। करीब दो वर्ष तक वह आरोपी की प्रताड़ना को झेलती रही। अब न तो आरोपी अपना रहा है और पति से भी तलाक हो गया, वह कहां जाए। महिला का कहना है कि पुलिस चाहे तो बच्ची का बेशक डीएनए टेस्ट करवा लें, बच्ची गोकल की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से तलाक का दबाव डाला, अब मुकर गया : महिला का कहना है कि गोकल ने उसे कहा था कि वह उससे शादी कर लेगा और इस बच्ची को वे पालेंगे। लेकिन उसे अपने पहले पति को तलाक देना होगा। उसने उसके कहने पर अपने पति को तलाक देने के लिए कोर्ट में याचिका लगाई। इसी बीच गोकल ने कहा कि वह उससे शादी नहीं कर सकता। गोकल ने उसके साथ मारपीट कर अपने घर से निकाल दिया। वह अपने मायके यमुनानगर में आई तो उसके माता-पिता ने भी उसे घर पर नहीं रखा।

युवती की शिकायत पर आरोपी गोकल के खिलाफ दुष्कर्म करने व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में जीरो एफआईआर दर्ज कर संबंधित यूपी पुलिस के पास भेज दिया है। आगामी जांच यूपी पुलिस करेगी।
-रतनसिंह, एसएचओ, सिटी यमुनानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed