फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rape accused arrested after nine years

Yamuna Nagar News: दुष्कर्म का आरोपी नौ साल बाद गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jul 2023 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rape accused arrested after nine years
सीआईए -2 की टीम ने थाना शहर में दर्ज दुष्कर्म के मुकदमे में नौ वर्षों से फरार चल रहे पांच हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी को अदालत ने भगोड़ा घोषित किया हुआ था। इंचार्ज राकेश कुमार ने बताया कि भगोड़े अपराधी राजस्थान के जयपुर जिले के गणेश नगर निवासी राजीव शर्मा को जयपुर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ दो जुलाई 2014 को थाना शहर यमुनानगर में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया था। अदालत में पेश न होने पर भगोड़ा घोषित किया था। आरोपी पर पुलिस द्वारा पांच हजार रुपये का इनाम रखा गया था। भगोड़े को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया गया। इस टीम में उप निरीक्षक सुमित व अन्य शामिल थे। टीम ने नौ वर्षों से फरार चल रहे इस पांच हजार के इनामी बदमाश को राजस्थान के जयपुर से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed