{"_id":"65a844639ccf86dd400e94fd","slug":"rape-accused-accused-of-cheating-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1019-12602-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: ठगी करने के आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: ठगी करने के आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप
Thu, 18 Jan 2024 02:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Thu, 18 Jan 2024 02:49 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। आठ साल लिव इन में रहकर युवती को ब्लैकमेल कर सात लाख ठगने वाले युवक पर अब दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी युवक पर पहले ब्लैकमेल करने का केस दर्ज है। अब युवती ने एसपी को शिकायत देकर मामले में दुष्कर्म की धारा बढ़ाने करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एक युवती ने साढौरा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले का ही युवक सुनील करीब आठ साल से उसके साथ रिलेशन में रहा। आरोपी ने कई बार उसे होटल ले जाकर दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी ने उसकी अश्लील वीडियो बनाया। वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा। अगर उसने उसे पैसे नहीं दिए तो वह अश्लील फोटो व वीडियो वायरल कर उसे बदनाम कर देगा।
विज्ञापन
ब्लैकमेल किए जाने से परेशान होकर आरोपी को कभी पांच हजार तो कभी दस हजार रुपये दिए। आरोपी ने 10 दिसंबर 2023 को उससे पैसों की मांग की। पैसे न देने पर उसकी फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी। उसने अपने पिता का एटीएम चुराकर उसमें से 10 हजार रुपये निकलवा कर आरोपी को दे दिए। जब उसके पिता के मोबाइल पर दस हजार रुपये निकालने का मैसेज आया तो उसके पिता ने उसे इस बारे में पूछा।
विज्ञापन
उसने अपने पिता को सारी सच्चाई बता दी। उसने बताया कि आरोपी ने उसे ब्लैकमेल कर करीब सात लाख रुपये हड़प लिए। इसके बाद उसने आरोपी से बात करनी बंद कर दी। उसके परिवार वालों ने उसका रिश्ता तय कर दिया। आरोप है कि आरोपी सुनील ने लड़के को फोन कर उसका रिश्ता तुड़वा दिया। साढौरा थाना पुलिस ने ठगी के आरोप में आरोपी पर केस दर्ज कर लिया था।