{"_id":"6769b566104580f2a1062ed4","slug":"ransom-of-rs-1-crore-demanded-in-the-name-of-lawrence-and-goldie-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1002-130353-2024-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: लॉरेंस और गोल्डी के नाम पर मांगी एक करोड़ की रंगदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: लॉरेंस और गोल्डी के नाम पर मांगी एक करोड़ की रंगदारी
Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 24 Dec 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। लॉरेंस बिश्नोई और गोल्डी बराड़ के नाम पर धमकी देकर आढ़त कारोबारी से एक करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई। पैसे नहीं देने पर आरोपी को नुकसान उठाने की चेतावनी दी गई। कारोबारी ने परिवार के साथ मिलकर पुलिस अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। बिलासपुर थाना पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
बिलासपुर निवासी आढ़त कारोबारी शिवकुमार ने शिकायत में बताया कि उसके मोबाइल पर 19 दिसंबर को एक नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले युवक ने खुद को ल़ॉरेंस बिश्नोई गैंग से होने की बात कही और एक करोड़ रुपये की मांग की। रुपये नहीं देने पर नुकसान उठाने की चेतावनी दी। इसके बाद उन्होंने फोन काट दिया।
शिवकुमार का कहना है कि उसके पास इसके बाद लगातार कॉल आती रही। लेकिन उसने कॉल रिसीव नहीं की। इसके बाद 20 दिसंबर को सुबह छह बजे फिर अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाला युवक दूसरा था, जिसने पहले कॉल की थी उसकी आवाज नहीं लग रही थी। कॉल करने वाले युवक ने बताया कि वह गोल्डी बराड़ गैंग से बोल रहा है और एक करोड़ रुपये की मांग की।
विज्ञापन
जब कारोबारी ने इतने पैसे न होने की बात कही तो आरोपी ने कहा कि भाई ने एक करोड़ रुपये कहा है। वह 70-80 लाख रुपये में निपटवा दूंगा। यहीं कॉल करने वाले ने चेतावनी भी दी कि उसके पास उसके पूरे परिवार और रिश्तेदारों की जानकारी है। यदि पैसे नहीं दिए तो नुकसान उठाना पड़ेगा। कारोबारी का कहना है कि पहले तो उन्हें लगा कि यह किसी ने शरारत करने के लिए फोन किया।
बाद में परिवार के साथ सलाह की। इसके बाद कारोबारी अपने परिजनों के साथ थाने पर पहुंचा और शिकायत देकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
एसएचओ बिलासपुर राय सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। जिन नंबरों से फोन आया था, उनकी डिटेल खंगाली जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।