फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Ranked second in the state with 85.92% in 2020, now also found 8th place with 88.47%

2020 में 85.92 % से प्रदेश में रहा दूसरा स्थान, अब 88.47 % लेकर भी पाया 8वां स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
Ranked second in the state with 85.92% in 2020, now also found 8th place with 88.47%
यमुनानगर। एचबीएसई के वर्ष 2022 में हुई 12वीं की परीक्षा में वर्ष 2020 के परिणामों से तीन फीसदी छलांग लगाने के बाद भी यमुनानगर छह पायदान नीचे खिसककर प्रदेश में आठवें नंबर पर रहा।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में तीन फीसदी कम यानि 85.92 फीसदी परीक्षा परिणाम आने पर 22 जिलों की सूची में जिला दूसरे नंबर पर रहा था। जिले में एचबीएसई के अंतर्गत 200 निजी और 53 सरकारी स्कूल हैं। इनसे मार्च-2022 में हुई 12वीं की परीक्षा में 11560 में से 10227 परीक्षार्थी पास हुए हैं। 1057 परीक्षार्थियों की कंपार्टमेंट आई है। गौरतलब है कि प्रदेश में दो वर्षों में दूसरे से आठवें स्थान पर यमुनानगर तब आया है, जब शिक्षामंत्री का जिला होने के चलते यहां परीक्षा परिणाम में सुधार के लिए शिक्षा अधिकारियों ने खूब कसरत की। इसके बाद भी छह पायदान नीचे खिसक गया।
विज्ञापन

बाक्स
छह वर्षों में रहा जिले के 12वीं का रिजल्ट
वर्ष विद्यार्थी पास रि-अपीयर फेल
2016 9784 5415 2100 2269
2017 8367 4501 2096 1758
2018 8444 4843 2268 1722
2019 7031 4660 1280 1091
2020 8209 7053 ---- -----
2021 कोरोना के चलते परीक्षा रद
2022 11560 10227 1057
बाक्स
2016 से 2018 तक 19-20 पर अटका रहा जिला
: एचबीएसई के 12वीं के परीक्षा परिणाम में यमुनानगर वर्ष-2016 से 2018 तक फिसड्डी जिलों की फेहरिस्त में रहा। वर्ष 2016 में 55.35 पास प्रतिशत से 19वें, 2017 में 53.79 प्रतिशत से 20वें और 2018 में 54.76 पास प्रतिशत से 19वें नंबर पर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा परिणाम देखने को लगी होड़
बुधवार शाम पांच बजे बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम का डाटा अपलोड किया। इसके बाद से इंटरनेट कैफे से लेकर स्कूलों में परीक्षा परिणाम देखने के लिए विद्यार्थियों में होड़ लगी रही। देर शाम तक स्कूलों में स्टाफ भी अपने स्कूल से जिले के अन्य प्रतिद्वंद्वी स्कूलों के परीक्षा परिणामों से तुलना करने में जुटा रहे। जिले से आर्ट्स, कॉमर्स, मेडिकल व नॉन मेडिकल से टॉपर कौन हैं, ये जानने के लिए भी स्टाफ अपने व दूसरे स्कूलों के टॉपर्स के नंबर व प्रतिशत मिलान करने में लगे रहे।
--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed