{"_id":"69ebb69f4bec7d10ae0d6055","slug":"rally-held-to-highlight-the-harmful-effects-of-drugs-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1001-154930-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: रैली निकालकर बताए नशे के दुष्प्रभाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: रैली निकालकर बताए नशे के दुष्प्रभाव
Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Fri, 24 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
जागरूकता रैली में हिस्सा लेते विद्यार्थी व अन्य। संस्थान
- फोटो : विद्यालय में सचिन शुक्ला को मिठाई खिलाते प्रबंधक व अन्य।
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। राजकीय मॉडल संस्कृति सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरस्वतीनगर में नशा मुक्ति अभियान के तहत जन जागरण जागरूकता रैली निकाली गई। जिसका शीर्षक नशा मुक्त भारत व नशे से होने वाले दुष्प्रभाव का प्रसार व प्रचार रहा।
खंड सरस्वतीनगर में खंड शिक्षा अधिकारी सर्वोदय गोयल, खंड के नशा मुक्ति अभियान के नोडल सुरेंद्र संधावा व एनएसएस जिला समन्वयक योगेश कुमार की देखरेख में रैली का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी संधावा ने कहा कि नशा हर अपराध की जड़ है और हमारी युवा शक्ति कही न कही नशे की चपेट में आती जा रही है।
उन्होंने कहा कि यह हमारा कर्तव्य बनता है कि हमें नशे को हर हाल में अपने समाज, प्रदेश व देश से दूर करना है। इसके साथ ही जिला एनएसएस समन्वयक योगेश ने कहा कि जिस प्रकार सैनिक सीमा पर हमारे सुरक्षा प्रहरी है उसी प्रकार हमें अपने देश की आंतरिक सुरक्षा नशे जैसे विकार से करनी है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह सुरक्षा छात्र और स्वयंसेवक कर सकते है जिससे स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण होगा। इस मौके पर विद्यालय इंचार्ज मुकेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। इस मौके पर विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल गुरमीत, शीशपाल, रविंद्र कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।