फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rakshabandhan festival celebrated, Yamunanagar

बहनों ने बांधी राखी, भाइयों ने रक्षा का संकल्प लिया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan festival celebrated, Yamunanagar
अपने नवजात भाई को राखी बांधती मानसी। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। भाई-बहन के प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार रविवार को जिले में बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के हाथों में राखियां बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना की। वहीं भाइयों ने बहनों की सुरक्षा का संकल्प लिया और उन्हें उपहार भेंट किए।
रक्षाबंधन मनाने के लिए लोगों में सुबह से ही उत्साह रहा। लोगों ने रक्षा सूत्र बांधने आई बहनों को पकवान खिलाए। कोरोना संक्रमण के भय से इस बार बहुत सारी बहनों ने अपने हाथों से भी राखी बनाई थी। सुबह से ही भाई अपनी बहनों के पास जाने लगे थे। इस बार रक्षाबंधन के त्यौहार का शुभ मुहूर्त सारा दिन रहा। सुबह लोगों ने स्नान आदि के बाद तैयार होकर बहनों से कलाई पर राखी बंधवाई।
विज्ञापन

बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराकर तिलक लगाया। भाइयों ने बहनों की रक्षा का संकल्प लिया। खजूरी रोड के गांव शादीपुर की रहने वाली मानसी मेहता ने भी 8 साल बाद अपने भाई के जन्म पर हर्षोल्लास व खुशी से उसकी कलाई पर राखी बांधी। मानसी का कहना था कि उसके भाई का 8 साल बाद जन्म हुआ है। यह हमारे घर में खुशियों की सौगात लेकर आया है । मानसी ने अपने नन्हें भाई के हाथों पर राखी बांधकर जीवन में उसकी लंबी उम्र व खुशियों की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों ने पौधों को राखी बांधी
बिलासपुर। रक्षाबंधन पर रोजापीर कॉलोनी के बच्चों ने पर्यावरण बचाने के लिए पौधों को रक्षा सूत्र बांध संरक्षण करने का संकल्प लिया। अधिवक्ता रितेश गुर्जर ने कहा कि पृथ्वी पर मानव जीवन के लिए पौधों का संरक्षण बहुत आवश्यक है। मानव को अपने प्रत्येक त्योहार व उत्सव में पौधरोपण कार्यक्रम को शामिल करना चाहिए। मानव की दिन प्रतिदिन की जरूरतों ने धरा से वनों का क्षेत्रफल कम कर दिया है। परिवार के छोटे बच्चों को पौधा रोपण के लिए जगरूक कर अभियान के साथ जोड़े। नन्नी कन्या नक्षत्रा गुर्जर, नव्या, मान्या, भोमिक भाटी ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के साथ पौधों को भी रक्षा बांध उनको बचाने का संकल्प लिया। संवाद
हवन यज्ञ का आयोजन किया
रादौर। रक्षाबंधन व श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर रविवार को शहर के सिटी पार्क में एसोसिएशन ने हवन यज्ञ का आयोजन किया। आयोजन में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। किरणपाल बाल्याण की ओर से करवाए गए हवन यज्ञ में मास्टर सुभाष कांबोज व उनकी पत्नी कांता कांबोज ने यजमान की भूमिका निभाई। स्थानीय लोगों ने हवन यज्ञ में आहुतियां डालकर सभी के लिए मंगल कामना की। वहीं विश्व में फैली महामारी के जल्द खत्म होने की मुराद मांगी गई। समाजसेवी श्रीराम बंसल ने बताया कि शहर के लोगों की सुख शांति के लिए महीने के अंतिम रविवार को सिटी पार्क में हवन यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर प्रधान देवीदयाल अरोड़ा, अजय सिंह चौहान, मोहनलाल अरोडा, मंजीत सिंह पंजेटा, दर्शनलाल, मूलराज, धर्मपाल वर्मा, कर्मवीर खुर्दबन आदि मौजूद रहे। संवाद

बच्चों ने बनाई रंग-बिरंगी राखियां
रादौर। मून स्टार प्री स्कूल में रक्षाबंधन पर बच्चों के लिए ऑनलाइन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों ने विभिन्न प्रकार की राखियां बनाई। प्रिंसिपल पूजा माटिया ने बताया कि बच्चों ने क्राफ्ट वर्क, ऊन, रूई, पेपर का प्रयोग करके सुंदर और रंग-बिरंगी राखियां बनाई। उन्हों ने कहा रक्षा बंधन भाई-बहन का प्यारा त्योहार है। रक्षा बंधन वो रिश्ता है, जो प्राणों से बढ़कर माना जाता है। यह सावन की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला त्यौहार है। उन्होंने सभी बच्चों व उनके अभिभावकों को रक्षाबंधन की बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed