फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajnish Mehta was crowned as the president of Radour Municipality

Yamuna Nagar News: रजनीश मेहता के सिर सजा रादौर नपा अध्यक्ष का ताज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 13 Mar 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Rajnish Mehta was crowned as the president of Radour Municipality
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर/रादौर। नगर पालिका रादौर के अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी रजनीश मेहता ने 3659 वोट लेकर निकट प्रतिद्वंदी आजाद उम्मीदवार दलीप कुमार उर्फ रिंकू को 482 वोट से हरा दिया।

दलीप को 3113 वोट हासिल हुए। इसके अलावा आजाद प्रत्याशी महिंद्र को 1294, अजय को 911, सतविंद्र को 483 वोट मिले। वहीं 67 लोगों ने नोटा बटन भी दबाया। जानकारी के अनुसार रादौर नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने अपना प्रत्याशी उतारा था। कांग्रेस व अन्य दलों ने अपने सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा। इसलिए भाजपा को छोड़कर अन्य दल चुनाव प्रचार में ज्यादा सक्रिय नजर नहीं आए। इसका फायदा भाजपा को मिला और रजनीश मेहता विजयी रहे।
विज्ञापन


बड़ी जीत : वार्ड 11 से पार्षद बनी आजाद प्रत्याशी रितू रानी 556 वोट के अंतर से विजयी रही। उन्हें कुल 696 वोट पड़े मिले।

छोटी जीत : वार्ड नौ से पार्षद बने आजाद प्रत्याशी रविंद्र महज तीन वोट के अंतर से चुनाव जीते। उन्हें कुल 323 वोट हासिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed