{"_id":"6ee0004388e59428c730c874f174eaad","slug":"rajneesh-won-the-title-of-mr-yamunanagar-in-body-building","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजनीश ने जीता मिस्टर यमुनानगर का खिताब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजनीश ने जीता मिस्टर यमुनानगर का खिताब
अमर उजाला यमुनानगर
Updated Mon, 03 Feb 2014 05:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यमुनानगर। चौधरी ठाकर सिंह बीसा सिंह रेसलिंग क्लब में चल रही बाड़ी बिल्डिंग चैंपियनशिप का शनिवार देर शाम समापन हो गया। इसमें रजनीश खान ने मिस्टर यमुनानगर का खिताब हासिल किया। चैंपियनशिप का शुभारंभ संस्था के प्रधान सतपाल सिंह रोजी ने रिबन काटकर किया। पुरस्कार वितरण चौधरी दिलबाग सिंह द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि आज हर युवा चाहता है कि व सबसे अलग दिखे। अपने शरीर को अच्छा बनाने के लिए हर युवा प्रयास कर रहा है । इस प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण वर्ल्ड चैंपियन अंकुर शर्मा का शो रहा। इस मौके पर संस्था के महासचिव हरबंस मुसाफिर, डाक्टर अनिल अग्रवाल, संस्था के चेयरमैन बलबीर सिंह, एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर भूपिंद्र भोला, भारत भूषण शर्मा, गुरबक्श सिंह, मदन चौहान, परमजीत सिंह बब्बू, गगन वत्स, विजय मेहता, नवतेज सिंह, जसपाल सिंह, मनदीप शर्मा, भारत भूषण बब्बू, संजू गौड, राकेश विग शीरू, कुलदीप सैन, राम प्रताप जरोरा, मनीश कांबोज, संदीप डडवाल सहित सभी खिलाड़ी मौजूद रहे।
बाक्स
ये रहे परिणाम : 55 किलो में संदीप धीमान पहले स्थान पर, संदीप तिवारी दूसरे व वरुण तीसरे स्थान पर रहे। 60 किलो भार वर्ग में पहले स्थान पर नवदीप, संदीप दूसरे स्थान पर व रितेश तीसरे स्थान पर रहे। 65 किलो में ललित पहले स्थान पर, डिंपल दूसरे व विजय राणा तीसरे स्थान पर रहे। 70 किलो में रोहित भार्गव पहले, अतुल दूसरे व संदीप तीसरे स्थान पर रहे। 75 किलो में पृथ्वी सिंह पहले, जोरावर दूसरे व प्रवीण तीसरे स्थान पर रहे। 80 किलो में रजनीश खान पहले, सरबजीत दूसरे व आशिक अली तीसरे स्थान पर रहे।