फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajneesh became the overall champion of Open Mr. Ambala

Yamuna Nagar News: रजनीश बने ओपन मिस्टर अंबाला के ओवरआल चैंपियन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:36 AM IST
विज्ञापन
Rajneesh became the overall champion of Open Mr. Ambala
व्यासपुर। अंबाला के सुभाष पार्क में आयोजित ओपन मिस्टर अंबाला बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में कस्बा के रजनीश खान 75 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया और ओवरआल चैंपियन बनकर अपने माता-पिता व कस्बा का नाम रोशन किया है। रजनीश खान की इस उपलब्धि की बधाई देने के लिए कई ग्रामीण व्यासपुर स्थित उनके घर पर पहुंचे। व्यासपुर पहुंचने पर युवाओं ने रजनीश खान सहित अन्य विजयी खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

एमआर जिम के संचालक कासिम राणा व रजनीश ने बताया कि पिछले दिनों अंबाला के सुभाष पार्क में ओपन मिस्टर अंबाला बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में परिवहन मंत्री अनिल विज मौजूद रहे। प्रतियोगिता में देशभर के विभिन्न राज्यों से सौ से अधिक बॉडी बिल्डर ने भाग लिया था। बाडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में रजनीश खान ने 75 किलोग्राम वर्ग में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ साथ ओवरऑल चैंपियन भी बने। प्रतियोगिता में समीर ने 65 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक, कासिम राणा ने 65 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक, कैलिस ने 60 किलोग्राम वर्ग में रजत पदक व शोएब ने क्लासिक फिजिक व मैन फिजिक में रजत पदक हासिल किया है। विजयी खिलाड़ियों को प्रतियोगिता संचालक राजीव बिंदल ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed