{"_id":"6acbe730293ad0fa4304d1bf","slug":"rajiv-from-adibadri-wins-1600m-race-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1020-164408-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: 1600 मीटर दौड़ में आदिबद्री के राजीव प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: 1600 मीटर दौड़ में आदिबद्री के राजीव प्रथम
Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
विजेता टीम के साथ अतिथि व अकादमी के पदाधिकारी। आयोजक
संवाद न्यूज एजेंसी
साढौरा। एनएस रनिंग अकादमी और उज्ज्वल भविष्य संस्था की ओर से खेल स्टेडियम में 1,600 मीटर दौड़ प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में आदिबद्री के राजीव ने पहला स्थान हासिल किया। खानपुर के गोरिल दूसरे और सालेहपुर के अभिषेक तीसरे स्थान पर रहे। मोहित ने चौथा, साढौरा के अतुल ने पांचवां और ठसका के सुखबीर ने छठा स्थान प्राप्त किया।
एनएस रनिंग अकादमी के संचालक नायब सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में करीब 100 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना और आगामी सेना भर्ती के लिए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से तैयार करना रहा। भारतीय सेना के अग्निवीर जशन सिंह ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
उन्होंने युवाओं को कहा कि अनुशासन, निरंतर अभ्यास और कड़ी मेहनत सफलता की असली कुंजी हैं। युवाओं को आगामी सेना भर्ती के लिए पूरी लगन से तैयारी करनी चाहिए। वहीं, नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहकर खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए। इस दौरान सुभाष चंद शर्मा, सोनू और सचिन राठी शामपुर सहित अन्य मौजूद रहे।