फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Rajendra Gupta and Karna Bindlish won the lawn tennis trophy

Yamuna Nagar News: राजेंद्र गुप्ता व कर्ण बिंदलिश ने जीती लॉन टेनिस ट्रॉफी

Mon, 08 Sep 2025 12:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर Updated Mon, 08 Sep 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
Rajendra Gupta and Karna Bindlish won the lawn tennis trophy
जीत के लिए प्रतिद्वंद्वी पर तलवार से वार करते ​खिलाड़ी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




जगाधरी। मौसम साफ होने पर क्रीड़ा भारती का खेल पखवाड़ा शुरू हो गया है। बारिश के कारण समिति ने सभी प्रतियोगिताएं रोक दी थी। दो दिन से मौसम साफ होने पर प्रतियोगिताएं पुन: करवाई जा रही हैं। बारिश के कारण स्थगित किया गया लॉन टेनिस का फाइनल मुकाबला भी संपन्न हो गया। फाइलन मैच में राजेंद्र गुप्ता व कर्ण बिंदलिश की टीम विजेता रही।

लॉन टेनिस की प्रतियोगिता सेक्टर-17 स्थित जिमखाना क्लब में करवाई गई। वहीं मुक्केबाजी व तलवारबाजी की प्रतियोगिता तेजली खेल परिसर में करवाई गई। एक तरफ उम्रदराज खिलाड़ियों लॉन टेनिस में अपनी तकनीक व खेल जज्बे का प्रदर्शन किया। वहीं, दूसरी तरफ छोटी उम्र के खिलाड़ियों ने अपना जोश व दमखम दिखाया।
विज्ञापन

लॉन टेनिस का निर्णायक मुकाबला राजेंद्र गुप्ता व कर्ण बिंदलिश और जगमीत सिंह और दीपक सोंधी की टीम के बीच खेला गया। राजेंद्र गुप्ता व कर्ण बिंदलिश की टीम ने प्रतिद्वंद्वी टीम को 7-3 के अंतर से परास्त कर खिताब अपने नाम किया। वहीं मुक्केबाजी प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग में जिलेभर से करीब 100 खिलाड़ियों ने भाग लिया। तलवारबाजी में जिले के 50 खिलाड़ियों ने अपना जौहर दिखाया। तलवारबाजी की प्रतियोगिताएं संपन्न हो गई और मुक्केबाजी की प्रतियोगिता देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि क्रीड़ा भारती की ओर से हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जन्मदिवस खेल पखवाड़ा के रूप में मना रहा है। इसके तहत 15 खेलों की प्रतियोगिताएं करवाई जा रही हैं। जिसमें विभिन्न खेलों व आयु वर्ग में 800 से ज्यादा खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। पखवाड़े का शुभारंभ 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिवस पर किया गया था, जिसका समापन 12 सितंबर को किया जाना है। बारिश के कारण प्रतियोगिताएं बीच में रोकनी पड़ी थी।

जिलाध्यक्ष सुमित गुप्ता ने कहा क्रीड़ा भारती का उद्देश्य खेलों को घर-घर तक पहुंचाना। इसमें अधिक से अधिक बच्चों को शामिल करना है, जिससे वे अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ जीवन शैली को अपना सके। इस दौरान महामंत्री अमर सिंह पहलवान, राजेश भारद्वाज, संजीव नागरा, भावना दुआ, विनय अग्रवाल, अवधेश कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

तलवारबाजी में ये बने विजेता

तलवारबाजी की अंडर 14 व 17 आयु वर्ग में प्रतियोगिताएं करवाई गई। इस दौरान अंडर-14 की प्रतियोगिता में शौव्या ने स्वर्ण पदक जीता। दूसरे स्थान पर रहे देव को सिल्वर पदक मिला। वहीं, तीसरे स्थान पर एजेंल ने कांस्य पदक पाया। वहीं, अंडर-17 आयु वर्ग की सेवर श्रेणी में सुधांशी ने पहला स्थान पाया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। दूसरे स्थान पर शौव्या को रजत पदक प्राप्त हुआ। इसी तरह लड़कियों की वरिष्ठ श्रेणी में वंशिका ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर यशिका को रजत मिला। वहीं, तीसरे स्थान पर प्रियंका और नंदनी को कांस्य पदक प्रदान किया गया। इसके अलावा वरिष्ठ सेवर श्रेणी में लड़के-लड़कियों की संयुक्त स्पर्धा करवाई गई। इस प्रतियोगिता में तनुरंग ने स्वर्ण पदक और ओजस्वी ने रजत पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed