फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Yamuna Nagar News ›   Raised awareness about breast cancer, Yamunanagar

स्तन कैंसर के बारे में जागरूक किया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
Raised awareness about breast cancer, Yamunanagar
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज के एनएसएस और हेल्थ क्लब द्वारा संजीवनी लाइफ बियोन्ड कैंसर एनजीओ के सौजन्य से एक्सटेंशन लेक्चर का आयोजन किया गया। मुख्य विषय स्तन कैंसर के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवन शैली अपनाना रहा। सायानिका डेका मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रही।
डॉ. वरिंद्र गांधी ने कहा कि अक्तूबर स्तन कैंसर जागरूकता माह है। प्रतिवर्ष इस माह में स्तन कैंसर के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए अभियान चलाया जाता है। कैंसर का सबसे प्रचलित रूप स्तन कैंसर है। यह रोग भारत सहित संपूर्ण विश्व भर में एक बड़ी समस्या बन गया है। उन्होंने छात्राओं को इससे बचाव के लिए कहा कि वे सही और संतुलित आहार खाएं, रोजाना व्यायाम करें और स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
विज्ञापन

मुख्य वक्ता ने बताया कि स्तन कैंसर, कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि के कारण होता हैं, जिसके परिणामस्वरूप स्तन के भीतर गांठ का गठन हो जाता हैं। यह कैंसर के उपचारात्मक रूपों में से एक होता है। यदि इस रोग का जल्दी पता नहीं लगाया जाता हैं, तो यह रोग जीवन के लिए प्राणघातक हो सकता हैं। साथ ही शरीर के अन्य भागों में भी प्रसारित हो सकता हैं। स्तन कैंसर विकसित और विकासशील दोनों देशों की महिलाओं को एक समान रूप से प्रभावित करता है। यह रोग किसी भी उम्र में हो सकता है, लेकिन यह सामान्य तौर पर चालीस वर्ष की आयु से ऊपर की महिलाओं में सबसे अधिक पाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हमें कैंसर से बचाव के लिए अपनी बॉडी का टोकसिक लेवल सही रखना चाहिए। हमें प्रतिदिन फलों को सेवन करना चाहिए। ताकि हमारी बॉडी में रोग प्रतिरोधक क्षमता सही रहें। हमें अपना लाइफस्टाइल हेल्दी रखना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें फोजिया प्रथम, शीतल द्वितीय और शैली तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर प्रो. मोनिका चोपड़ा, डॉ. गुरजिन्द्र कौर, डॉ. सावित्री, नेहा, कोनिका कांबोज व रेणु उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed